टीवी मसाला

बाबा सिद्धीकी की इफ्तार पार्टी में रश्मि ने शहनाज को किया इग्नोर, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई क्लास

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 16, 2023, 09:44 PM IST

Shehnaaz Gill - Rashmi Desai Video: शहनाज गिल और रश्मि देसाई बाबा सिद्धीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंची हैं। रश्मि ने शहनाज को देखकर उन्हें इग्नोर किया। एक्ट्रेस का वीडियो पर वायरल हो रहा है। यूजर्स एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।

Image

shehnaaz gill and rashmi desai (credit pic: instagram)

हर साल की तरह इस बार भी बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी (Baba Siddique Iftaar Party) में बॉलीवुड और टीवी के सितारे नजर आए। इस पार्टी में सलमान खान (Salman Khan), शहनाज गिल (Shehnaaz Gill), उर्मिला मातोंडकर, अर्पिता खान, पूजा हेगड़े समेत तमाम सेलेब्स शामिल हुए। इफ्तार पार्टी में सलमान खान ब्लैक कलर के कुर्ते और पजामे में नजर आए। एक्टर ने बाबा सिद्धीकी और उनके बेटे के साथ पैपराजी को कई पोज दिए। पार्टी में शहनाज गिल भी पहुंची हैं। एक्ट्रेस लाल रंगे के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शहनाज पैपराजी को ग्रीट करते हुए अंदर चल गई। वहीं, शहनाज गिल को देखकर रश्मि देसाई (Rashmi Desai) उन्हें इग्नोर किया। रश्मि का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में शहनाज जैसे ही अंदर आती है। रश्मि देसाई अलग होकर फोन पर बात करने लगती हैं। यूजर्स का दावा है कि एक्ट्रेस ने शहनाज को जानबूझकर इग्नोर किया है। रश्मि का ये जेश्चर लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। यूजर्स सोशल मीडिया पर रश्मि को खरी खोटी सुना रहे हैं।

रश्मि देसाई ने शहनाज को किया इग्नोर

एक यूजर ने लिखा, शहनाज को देखकर इसे कोई नहीं पूछता इसलिए चली गई। दूसरे यूजर ने लिखा, शहनाज को देखकर ये चली क्यों गई। तीसरे यूजर ने लिखा, पार्टी में इतना एटीट्यूड। चौथे यूजर ने लिखा, डर गई कही सना ना इग्नोर कर दें। शहनाज और रश्मि के बीच कभी भी बहुच अच्छी बॉन्डिंग नहीं रही हैं। बिग बॉस 13 में दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। दोनों के बीच सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर झगड़ा होता था।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल जल्द सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगी। एक्ट्रेस इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फैंस शहनाज को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस साजिद खान की 100% में नजर आएगी। इस फिल्म में शहनाज के साथ नोरा फतेही, रितेश देशमुख और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article