टीवी मसाला

लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे का हिन्दू धर्म से नहीं कोई नाता, खुद को बताते हैं इस समुदाय का अनुयायी

Ravi Dubey Follow This Religion: टीवी एक्टर रवि दुबे काफी समय से लगातार परदे से गायब चल रहे हैं। जैसा की आपको मालूम है रवि दुबे रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में लक्ष्म का किरदार निभाएंगे। लेकिन क्या आपको मालूम है रवि दुबे हिन्दू धर्म को फॉलो नहीं करते हैं।

Image

Image Source: Ravi Dubey Instagram

Ravi Dubey Follow This Religion: सीरियल 'जमाई राजा' से घर-घर मशहूर हुए रवि दुबे आज के समय पर एक चर्चित कलाकारों में से एक हैं। एक समय पर रवि दुबे की एक्टिंग का जलवा होता था लेकिन अब वो छोटे परदे से गायब चल रहे हैं। रवि दुबे अब एक्टर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी बन गए। पत्नी सरगुन मेहता संग रवि का प्रोडक्शन हाउस ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट चला रहे हैं। जैसा की आपको मालूम है रवि दुबे बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर रवि दुबे का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वो हिन्दू धर्म को फॉलो नहीं करते।

रवि दुबे (Ravi Dubey) भले ही हिन्दू परिवार में जन्में लेकिन वो बौद्ध को मानते हैं। रवि अपने कॉलेज के इंजीनियरिंग एग्जाम में फेल हो गए थे। एक्टर इस कदर परेशान हो गए थे कि उन्हे सूइसाइड करने के ख्याल आने लगे। रवि कहते हैं, 'ध्यान लगाना और बौद्ध धर्म मेरी जिंदगी का अटूट हिस्सा बन चुका है। इस धर्म को फॉलो करने के बाद मेरी जिंदगी जीने का नजरिया बदल गया। जब मेरा बुरा दौर चल रहा था तो मैं मंत्र जपना शुरू कर दिया और खुशकिस्मती से सब ठीक हो गया। जल्द ही निराशा के बादल छट गए।' ऐसे में साफ हो गया है कि रवि दुबे बौद्ध धर्म को मानते हैं। सिर्फ रवि ही नहीं बल्कि आयुष्मान खुर्राना, आमिर खान और मंदाकिनी जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स बौद्ध धर्म को मानते हैं।

वहीं बात करें रवि दुबे की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) की तो ये साल 2026 की दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में लारा दत्ता, अरुण गोविल, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, विवेक ऑबराय जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स नजर आएंगे। ये फिल्म दो भाग में रिलीज होगी। इस फिल्म से रवि दुबे बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। बता दें रवि दुबे ने साल 2013 में सरगुन मेहता (Sargun Mehta) संग शादी की थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article