Neil Bhatt New Show: टीवी जगत के मशहूर कलाकार नील भट्ट अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। नील भट्ट बीते कई सालों से अलग-अलग किरदारों और सीरियल से लोगों के दिल में जगह बनाते हुए। आखिरी बार एक्टर को सीरियल 'मेघा बरसेंगे' में देखा गया था जिसमें उनके किरदार अर्जुन को काफी पसंद किया गया। हालांकि सीरियल की कहानी ज्यादा लोगों को छू नहीं पाई। वहीं अब खबर आई है कि नील भट्ट एक बार फिर छोटे परदे पर नजर आएंगे जिसका टाइटल भी रीविल हो चुका है। पढिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
एंटेरटेन्मेंट पेज 'गॉसिप टीवी' के मुताबिक एक्टर नील भट्ट (Neil Bhatt) को स्टार प्लस का अपकमिंग सीरियल 'मिस्टर और मिसेज परशुराम' (Mr And Mrs Parshuram) के लिए लीड एक्टर कास्ट किया गया है। इस सीरियल की अभी कोई रिलीज डेट या प्रोमो नहीं आया है। कहना है कि साल 2026 में स्टार प्लस इसे लॉन्च कर सकता है। अभी तक मेकर्स और नील भट्ट की तरफ से भी इन रुमर्स पर कोई औपचारिक बयान नहीं आया। हालांकि करीब एक बाद नील भट्ट की स्टार प्लस पर वापसी हो रही है। इससे पहले एक्टर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' नजर आए थे जो एक हिट शो रहा। नील भट्ट का किरदार विराट आज भी लोगों के दिमाग और दिल में बसा हुआ है।
जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर सामने आई नील भट्ट के फैंस खुशी से झूम उठे। बात करें नील भट्ट की पर्सनल लाइफ कि तो खबर है उनका और पत्नी ऐश्वर्या शर्मा का तलाक होने जा रहा है। बीते कई महीनों से दोनों ही एक दूजे के इंस्टाग्राम से गायब नजर आए। कई बार ऐश्वर्या शर्मा को तलाक की खबरों पर बयान देते हुए देखा लेकिन नील भट्ट ने चुप्पी साधना ही सही समझा। साल 2021 में नील और ऐश्वर्या की शादी हुई थी। दोनों को सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर सक्छ प्यार हुआ था।
