टीवी मसाला

Rakhi Sawant के एक्स पति Adil Durrani ने फिर किया निकाह, बिग बॉस 12 की इस कंटेस्टेंट को बनाया अपना हमसफर!

Adil Durrani Second Marriage: राखी सावंत (Rakhi Sawant) के एक्स पति आदिल दुर्रानी को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के कहना है की उन्होंने फिर एक बार'शादी कर ली है।

Image

Adil Durrani Second Marriage

Adil Durrani Second Marriage: टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट कंट्रोवर्सिअल एक्ट्रेस राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है चाहे उनकी पर्सनल हो या प्रोफेशनल लाइफ। अब ऐसे में उनकी जिंदगी के एक शख्स से जुड़ी खबर सामने आई है, जो काफी उनके लिए चौंका देने वाली हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस के एक्स पति आदिल दुरानी ने शादी कर ली है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर वो हसीना कौन है और ये शादी कब हुई।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक राखी सावंत (Rakhi Sawant) के एक्स पति आदिल दुरानी (Adil Durrani) ने बिग बॉस 12 की एक कंटेस्टेंट संग निकाह कर लिया है। यह और कोई नहीं सोमी अली (Somi Ali) है सबा अली की छोटी बहन। बिग बॉस 12 के घर में सोमी अपनी बहन संग घर में आईं थी साथ ही उनके गेम की तारीफ भी हुई। शो खतम होने के बाद वह मुंबई में रहने लगी और कुछ प्रोजेक्ट करने लगी एक्टर के तौर पर।

रिपोर्ट्स की माने को आदिल और सोमी काफी समय से रिश्ते में थे और आखिरकार उन्होंने परिवार की मौजूदगी में चोरी छुपे निकाह भी कर लिया। आदिल के सुर्खियों में रहने की वजह से ये सीक्रेट शादी हुई, हालांकि अभी तक इस खबरों पर कीसी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। साल 2022 में राखी और आदिल ने गुपचुप तरीके से शादी की थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक्स पति पर धोखा देने का आरोप भी लगाया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article