टीवी मसाला

आदिल को याद कर फूट फूट कर रोईं राखी सावंत, यूजर्स बोले- माधुरी दीक्षित से भी ज्यादा तगड़ी एक्टिंग है

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 11, 2023, 09:38 PM IST

राखी सावंत (Rakhi Sawant) हाल ही में अपने गाने के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति आदिल खान दुर्रानी को याद कर रोने लगती हैं। राखी के वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स सोशल मीडिया पर राखी को ड्रामा क्वीन कह रहे हैं।

Image

Rakhi Sawant (credit pic: instagram)

एक्ट्रेस राखी सावंंत (Rakhi Sawant) अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। एक्ट्रेस ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और मारपीट का आरोप लगाया है। आदिल इस समय जेल में बंद है। राखी अपने काम के साथ- साथ जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। राखी ने आदिल से शादी करने के लिए इस्लाम तक कबूल किया था और अपना नाम फातिमा रख लिया था। एक्ट्रेस की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और मामला कोर्ट में है।

राखी अपने नए गाने झूठा के लॉन्च पर पहुंची थीं। गाने के लॉन्च पर राखी ब्लैक आउटफिट में पहुंची थीं। राखी का गाना झूठा रिलीज हो गया है। इस गाने को मुदस्सर खान ने डायरेक्ट किया है। गाने के लॉन्च पर राखी के साथ कोरियोग्राफर मुदस्सर खान भी नजर आए। एक्ट्रेस लॉन्च पर आदिल को याद कर फूट फूट कर रोने लगीं।

राखी का हुआ इमोशनल ब्रेकडाउन

एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं कि लोग कहते हैं कि राखी सावंंत को कौन धोखा दे सकता है। उसके साथ क्या बुरा हो सकता है। क्या मैं इंसान नहीं हूं क्या। मेरे सीने में दिल नहीं है क्या। मैं घर बसाने के सपने नहीं देख सकती हैं।

राखी को इस तरह रोते हुए देखकर जहां कुछ यूजर्स उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोग राखी का मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि राखी बस हर जगल लाइम लाइट चाहती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, आदिल के लिए कौन रो सकता है। तीसरे यूजरे ने लिखा, ये तो माधुरी दीक्षित से भी ज्यादा तगड़ी एक्टिंग करती हैं। कई यूजर्स राखी को ओवर एक्टिंग की दुकान कह रहे हैं। राखी ने आदिल से पिछले साल 2022 के मई महीने में शादी की थी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी को कई महीनों तक सीक्रेट रखा था। बाद में जब आदिल इस शादी को एक्सेप्ट नहीं कर रहे थे तब राखी ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article