Rakhi Sawant First Umrah: टीवी की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ( Rakhi Sawant) इन दिनों अपनी ज़िंदगी में चल रही उथल-पुथल को लेकर चर्चा में बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से राखी सावंत की लाइफ में काफी घमासान मचा हुआ है।उनके पति आदिल खान दुर्रानी (Adil khan Durrani) के जेल से आने के बाद राखी के बारे में रोज नए खुलासे हो रहे है। इन सभी चर्चाओं के बीच राखी सावंत में अपना पहला उमरा करने मक्का मदीन पहुँची। राखी ने हाल ही में अपने पहले उमरा की तस्वीरें साझा की है उनके साथ वाहिद अली खान नजर आ रहे हैं।
अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाली राखी सावंत इन दिनों सऊदी में उमरा करने गई हुई है। इस्लाम क़ुबूल करने के बाद यह राखी का पहला उमरा है इस मौके पर राखी हिजाब पहने अल्लाह की इबादत में खोई हुई दिखाई दे रही है। उनके साथ वाहिद अली खान नजर आ रहे हैं। राखी ने इबादत पूरी करने के बाद अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की और बताया कि उनका पहला उमरा पूरा हो गया है।
ट्रोल हुई राखी
राखी सावंत इन तस्वीरों के बाद ट्रोल होती नजर आई लोगों ने उनकी पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए लिखा है। उमरा करने के बाद अब राखी की अकल ठिकाने आ जाएगी, एक व्यक्ति ने लिखा कि अब यह सही फ़ैसले लेगी। बता दें कि आदिल खान दुर्रानी से शादी करने के बाद राखी सावंत ने हिंदू धर्म से इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था।
