Rajat Dalal Gets Married Secretly, Shares Photos: 'बिग बॉस' और 'द 50' जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके रजत दलाल इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। रजत दलाल को उनके बेबाक अंदाज के लिए खूब जाना जाता है। 'द 50' में रजत दलाल अपने और प्रिंस नरूला के झगड़े के कारण भी सुर्खियों में रहे थे। लेकिन हाल ही में रजत दलाल ने सोशल मीडिया पर फोटोज साझा कर फैंस और अपने इंडस्ट्री के दोस्तों को हैरान कर दिया है। दरअसल, रजत दलाल (Rajat Dalal) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। एक्ट्रेस चाहत पांडे संग लिंकअप की खबरों के बीच रजत दलाल ने गुपचुप शादी रचाई। उन्होंने फोटोज शेयर कर अपने जिंदगी के नए सफर की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। रजत दलाल की शादी की तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं।
रजत दलाल (Rajat Dalal) ने अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कीं। इन तस्वीरों को देख कहा जा सकता है कि रजत दलाल ने डेस्टिनेशन वेडिंग की है। हर एक तस्वीर में रजत दलाल की खुशी देखने लायक रही। अपनी पहली फोटो में जहां वह पत्नी का हाथ थामे नजर आए। वहीं अगली फोटो में दोनों एक-दूजे की आंखों में खोए दिखाई दिये। रजत दलाल की अगली दो तस्वीरें जयमाला की रस्म से जुड़ी थी। इन तस्वीरों को साझा करते हुए रजत दलाल ने लिखा, "जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत।"
रजत दलाल को मिली ढेर सारी शुभकामनाएं
रजत दलाल (Rajat Dalal) की तस्वीरें देख फैंस से लेकर टीवी स्टार्स तक खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं। निक्की तंबोली ने लिखा, "बधाई हो रजत, आपके लिए बहुत-बहुत खुश हूं। हमेशा आशीर्वाद मिले।" ऐश्वर्या शर्मा ने कमेंट किया, "ढेर सारी बधाइयां।" एलिस कौशिक ने लिखा, "बधाई हो भाई।" वहीं शिव ठाकरे ने भी कमेंट किया, "शुभकामनाएं भाई।" कशिश कपूर रजत की फोटोज देख हैरान रह गईं। उन्होंने कमेंट किया, "आपने शादी कर ली। हे भगवान, ढेर सारी शुभकामनाएं।" उनके अलावा अरबाज पटेल जैसे कई सेलेब्स ने भी शुभकामनाएं दीं।
