टीवी मसाला

Lock Up 2 में अपना जलवा बिखरने आ रहे हैं पुनीत सुपरस्टार Bigg Boss OTT 2 के बाद अब यहां करेंगे धमाल!!!

Puneet Superstar on LockUp Season 2 : पुनीत सुपरस्टार के फैंस को खुशखबरी देते हुए बता दें कि वह जल्द ही कंगना रनौत के शो लॉक अप सीजन 2( Lock Up 2) का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस बात की पुष्टि खुद स्टार ने एक इंटरव्यू के दौरान की जिसके बाद स्टार के फैन बेहद खुश नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

Image

Puneet Superstar on Lockup Season 2

Puneet Superstar on LockUp Season 2 : बिग बॉस ओटीटी 2 से चर्चा में आए पुनीत सुपरस्टार ( Puneet Superstar) ने रातों रात जनता को अपना फैन बना लिया था। इसके बाद अब पुनीत के फैंस उन्हें जल्द ही टीवी पर दोबारा देखना चाहते हैं। पुनीत के फैंस को खुशखबरी देते हुए बता दें कि वह जल्द ही कंगना रनौत के शो लॉक अप सीजन 2( Lock Up 2) का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस बात की पुष्टि खुद स्टार ने एक इंटरव्यू के दौरान की जिसके बाद स्टार के फैन बेहद खुश नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

एक एप पर लाइव इंटरव्यू के दौरान पुनीत सुपरस्टार ने बताया कि वह जल्द ही लॉक अप सीजन 2 में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने उन्हें ज़्यादा जानकारी साझा करने से मना किया है इसलिए अभी वह इतना ही बता सकते हैं । आगे बातचीत करते हुए स्टार ने बताया कि उनके पास बहुत समय से लॉक अप सीजन 2 का ऑफर था जिसे उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया है। इस खबर के बाद पुनीत के फैंस उन्हें टीवी पर देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। पुनीत ने कहा कि वह शो में जाते ही कंगना रनौत से कह देंगे कि वह उनसे बहुत प्यार करते हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम ने पुनीत सुपरस्टार के अकाउंट को बंद कर दिया है। उनके 3 मिलियन फैंस रातों रात अकाउंट से गायब हो गए हैं।

बिग बॉस ओटीटी 2 के सदस्य एल्विश यादव के बारे में पूछने पर पुनीत ने कहा कि वह बहुत सीधा लड़का है उसे शो में गलत लिया गया है। वह बॉस कॉमडी कर सकता है।

लॉक अप सीजन 1 की बात करें तो इस शो को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने होस्ट किया था। लॉक अप सीजन 1, 2022 में ऑनएयर हुआ था जिसे कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने जीता था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article