Puja Banerjee on FIR Register: टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। पहले कपल के साथ खास दोस्त ने धोखाधड़ी कर सारे पैसे लूट लिए थे। दूसरी तरफ कुछ दिनों पहले ही बंगाली फिल्म प्रोड्यूसर श्याम सुंदर डे ने कपल पर किडनैपिंग और जबरन पैसे वसूलने का इल्जाम लगाया था। डायरेक्टर की पत्नी मालबिका ने खुलासा किया था कि 31 मई को उनके पति एक मीटिंग के लिए गोवा गए थे। जबरन मेरे पति को गुमानाम जगह ले जाया गया। ऐसे में औपचारिक तौर पर पूजा और कुणाल के खिलाफ एफईआई दर्ज करा दी थी। अब इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर किया है।
पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) लिखती हैं 'हम अपने जीवन के सबसे कठिन समय से गुजर रहे हैं, जो लोग हमारे साथ खड़े हैं। हम आपके हमेशा आभारी रहेंगे और जो लोग हमारे खिलाफ फैलाए गए झूठ पर विश्वास करते हैं, भगवान उनका भी भला करें। मैं भगवान में विश्वास करती हूं और आप जानते हैं ईश्वर सब देख रहा है।' अब सच्चाई क्या है ये आने वाले समय पर ही पता चलेगा। पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा (Kunal Verma) लेकर ये कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है जल्द ही सच सभी के सामने आएगा।
श्याम की पत्नी ने दावा किया था कि पूजा, कुणाल और पीयूष कोठारी नाम के आदमी ने उनसे 26 लाख रुपए वसूले थे। इस टीवी कपल पर श्याम को शारीरिक प्रताड़ित करने का भी आरोप लगा है। बता दें साल 2020 में पूजा और कुणाल ने सात फेरे लिए थे। सीरियल 'देवों के देव महादेव' एक्ट्रेस ने शादी से पहले ही बेटे को जन्म दिया था।
