टीवी मसाला

एकता कपूर के Naagin 7 को Priyanka Chahar Choudhary ने मारी लात, कहा 'मैं नहीं हूं लेकिन...'

Priyanka Chahar Choudhary in Naagin 7: कलर्स टीवी का शो 'नागिन 7' की स्टार कास्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है थी की प्रियंका चाहर चौधरी इस शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। हालांकि अब खुद इन खबरों को विराम देते हुए प्रियंका का बयान सामने आया है।

Image

Priyanka Chahar Choudhary in Naagin 7

Priyanka Chahar Choudhary in Naagin 7: एकता कपूर का शो 'नागिन' सीजन 7 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। शो को जल्द लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। सिर्फ यही नहीं खुद एकता कपूर ने भी कुछ समय पहले सीरियल को लेकर अपडेट दिया था। इस बीच कल उड़ती-उड़ती खबर सामने आई कि शो को अपने लीड कलाकार मिल गए हैं, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी का नाम सामने आया है। अब खुद खबरों को विराम देते हुए प्रियंका चहर चौधरी ने अपने फैंस को सच्चाई बताई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रियंका का पोस्ट।

कुछ ही घंटों पहले खबर आई थी कि एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 7' (Naagin 7) में ईशा मालवीया, विवियन डीसेना और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) नजर आने वाले हैं। यह सुन तीनों कलाकारों के फैंस मानों खुशी से झूम उठे। हर कोई टीवी दुनिया के इन तीन बड़े चेहरों को इक्कठे देखने के लिए इतना उत्साहित हो गया कि फैंस ने कलाकारों के सोशल मीडिया पर सवालों की बौछार कर दी। फैंस की खुशी पर फुल स्टॉप लगाते हुए प्रियंका चाहर चौधरी ने रुमर्स को विराम दिया अपने इंटसग्राम अकाउंट के जरिए।

Priyanka Chahar Choudhary in Naagin 7

Priyanka Chahar Choudhary in Naagin 7

प्रियंका लिखती हैं कि ''रुमर्स? ओह, मैंने उन्हें देखा है। एक्ससाइटेड? झूठ नहीं बोलूंगा, मैंने इसके मजे लिए! लेकिन चलो इसे असलियत में रखें, मुझे। अब जब हवा साफ हो गई है, तो और भी ज्यादा मजेदार चीजों पर आगे बढ़ने का समय आ गया है!" यह देख मानों फैंस का सपना टूट सा गया। कई लोगों का मानना है कि प्रियंका एकता कपूर के शो के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। बता दें जल्द ही एक्ट्रेस अंकित गुप्ता संग सरगुन मेहता और रवि दुबे के शो में नजर आने वाली हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article