टीवी मसाला

Priya Marathe के निधन को एक महीना हुआ पूरा, याद करते हुए पति ने लिखा- शब्दों में बयां नहीं हो सकता

Priya Marathe Husband Shantanu S Moghe Remembers Her: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठे को गुजरे हुए एक महीना बीत चुका है। वहीं अब उनके पति शांतनु एस मोघे ने लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया है। शांतनु ने पोस्ट में लिखा कि मैं अपने दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।

Image

फोटो क्रेडिट- शांतनु एस मोघे इंस्टाग्राम

Priya Marathe Husband Shantanu S Moghe Remembers Her: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठे ने छोटे पर्दे पर अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी। 'पवित्र रिश्ता' की वर्षा बनकर टीवी की दुनिया में छाने वाली प्रिया मराठे ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी जबरदस्त जगह बनाई थी। लेकिन कैंसर के कारण प्रिया मराठे ने बीती 31 अगस्त को इस दुनिया को ्लविदा कह दिया। प्रिया मराठे के निधन से टीवी इंडस्ट्री को काफी झटका लगा था। 'पवित्र रिश्ता' एक्ट्रेस को गुजरे हुए एक साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। वहीं अब प्रिया मराठे के पति शांतनु मोघे (Shantanu S Moghe) ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में शांतनु ने प्रिया मराठे (Priya Marathe) के फैंस का तो शुक्रिया अदा किया ही, साथ ही एक्ट्रेस को याद करते हुए ये भी लिखा कि दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

शांतनु मोघे (Shantanu S Moghe) ने प्रिया मराठे (Priya Marathe) के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जो देखते ही देखते चर्चा में आ गईं। प्रिया मराठे के लिए शांतनु ने अपनी पोस्ट में लिखा, "ये बहुत ही खास ग्रैटीट्यूड पोस्ट है, उन सबी के लिए जिन्होंने अलग-अलग कम्यूनिकेशन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए प्रिया मराठे पर अपना प्यार लुटाया और ढेर सारा आशीर्वाद दिया। आप सभी परिवार जनों, दोस्तों, फैंस, फॉलोअर्स, साथी और अंजान लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने अपनी भावनाओं को इतने प्यार से साझा किया। भगवान आप सभी पर आशीर्वाद बनाए रखे।"

शांतनु मोघे (Shantanu S Moghe) यहीं नहीं रुके। उन्होंने प्रिया मराठे (Priya Marathe) के लिए कैप्शन में आगे लिखा, ये दुख और दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। पॉजिटिव और प्योर सोल, जिसे मैं जानता था उसकी बेवक्त अनफेयर, दुर्भाग्यपूर्ण विदाई ने हमारे दिल को तड़पता हुआ छोड़ दिया है। लेकिन प्रिया ने बहुत लोगों के दिलों को छुआ है, अपने प्यार, देखभाल, दया, व्यवहार, सहनशीलता और खासकर अपने काम और वाइब से। उन सभी लोगों का फिर से शुक्रिया, जो उतार-चढ़ाव में हमारे साथ खड़े रहे।" उनकी इस पोस्ट पर एक्ट्रेस प्रार्थना बेहेरे ने भी कमेंट किया और लिखा, "इन्हें रोज याद करती हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article