टीवी मसाला

प्रत्यूषा बनर्जी के सुसाइड मामले में बॉयफ्रेंड का बड़ा खुलासा, कहा, 'जब मैंने पंखे से उतारा वो जिंदा...'

Pratyusha Banerjee Suicide: साल 2016 में टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने अपने घर में सुसाइड कर लिया था। हाल में दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्यूषा के एक्स बॉयफ्रेंड ने सुसाइड मामले में खुलासा किया जिसे सुन सभी चौंक गए। राहुल राज सिंह ने बताया कि प्रत्यूषा कुछ समय के लिए जिंदा थीं।

Image

Pratyusha Banerjee Suicide

Pratyusha Banerjee Suicide: टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी बन लोगों के दिलों पर छाप छोड़ दी। हँसती-खेलती प्रत्यूषा के सभी दीवाने थे। भले ही ऑनस्क्रीन प्रत्यूषा काफी खुश नजर आती थीं लेकिन असल जिंदगी में वे काफी परेशान रहीं। साल 2016 का 1 अप्रैल का दिन प्रत्यूषा के फैंस और परिवार वालों के लिए दर्दनाक रहा जब एक्ट्रेस ने खुदखुशी की थी। प्रत्यूषा ने अपने घर में पंखे से लटककर जान दे डाली। एक्ट्रेस ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा था तो शक की सूई बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर घूमी थी। अब हाल ही में प्रत्यूषा के एक्स बॉयफ्रेंड ने कई चौंका देने वाले खुलासे किये।

फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में राहुल राज सिंह (Rahul Raj Singh) ने बताया कि प्रत्यूषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee) के घर पहले मैं ही पहुंचा था लेकिन एक्ट्रेस दरवाजा नहीं खोल रही थीं। मेरे मन में उस समय कई गलत ख्यालात आ रहे थे लेकिन मैं दरवाजा तोड़ने की कोशिश करता रहा। खुद को दिलासा देते हुए मैंने कहा कि शायद प्रत्यूषा शराब के चलते नींद में डूबी हो तभी मैंने ताला खोलने वाले को बुलाया। मेरे और प्रत्यूषा के फ्लैट की आपस में बालकनी जुड़ी हुई थी। मैंने बालकनी से देखा कि प्रत्यूषा पंखे से लटकी हुई है। जो ताला खोल रहा था उसके हाथ कांपने लगे और जैसे-तैसे मैंने प्रत्यूषा को नीचे उतारा। जब मैं एक्ट्रेस को अस्पताल ले जा रहा था वो जिंदा थीं। मैंने सीपीआर देने की कोशिश कि लेकिन तब तक वो अपना दम तोड़ चुकी थीं।

बता दें प्रत्यूषा के परिवार ने राहुल राज सिंह को एक्ट्रेस की मौत का जिम्मेवार ठहराया था। अगस्त साल 2023 में अदालत ने राहुल के मामले से बाहर होने की रीक्वेस्ट को खारिज कर दिया था। वहीं साल 2018 में राहुल राज सिंह ने गर्लफ्रेंड सलोनी शर्मा संग साथ फेरे लिए थे। अब ये दोनों एक बेटी के माता-पिता बन चुके हैं। आज भी फैंस प्रत्यूषा बनर्जी को बहुत याद करते हैं, उन्हे एक्ट्रेस की कमी हमेशा सताती है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article