Pavitra Punia Fiance: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वहीं इस बीच अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासा पवित्रा पुनिया ने इंस्टाग्राम पर डाला। एक्ट्रेस ने आखिरकार अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है और जसकोमल सिंह के साथ सगाई की घोषणा कर दी है। इस खबर के सामने आते ही उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस पल का इंतजार उनके फैंस को काफी लंबे समय से था जो अब खत्म हो चुका है।
इंस्टाग्राम पर पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) ने स्टोरी शेयर कि जिसमें वे जसकमोल सिंह की बाहों में लिपटी नजर आईं। एक्ट्रेस ने तस्वीर में अपने मंगेतर जसकोमल का चेहरा तो दिखाया ही साथ ही कैप्शन लिखते हुए कहा, 'वह? सबसे अद्भुत इंसान, मेरा प्यार।' इस तस्वीर में दोनों के बीच की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। कपल एक-दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल और खुश दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर फैंस भी काफी उत्साहित हो गए हैं। ये उस समय की तस्वीर है जब जसकोमल सिंह ने पवित्रा पुनिया को शादी के लिए प्रपोज किया था। कमेंट सेक्शन में लोग कपल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Pavitra Punia News
बता दें बीते साल पवित्रा पुनिया और जसकोमल सिंह ने सगाई की थी एक ड्रीमी प्रपोजल के साथ। जैसा की आपको मालूम है जसकोमल सिंह पेशे से एमिरिकी बिजनेसमैन और सिंगर हैं। वहीं अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। अब फैंस को इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि यह कपल शादी के बंधन में कब बंधेगा। जसकोमल से पहले पवित्रा पुनिया ने एजाज खान को डेट किया था। एजाज ने पवित्रा को शादी के लिए प्रपोज भी किया था लेकिन रिश्ता टूट गया। पवित्रा की प्रोफेशनल लाइफ कि बात करें तो वे जल्द ही वेब सीरीज जंग: द रस्ट में नजर आएंगी एक हाउस्वाइफ का किरदार निभाते हुए।
