टीवी मसाला

Pati Patni Aur Panga में हुई इस TV कपल की एंट्री, हंसा-हँसाकर कर देंगे पेट में दर्द!

TV Couple in Pati Patni Aur Panga: कलर्स पर जल्द ही शो 'पति पत्नी और पंगा' लॉन्च होने वाला है। खबर सामने आई है कि टीवी के पॉपुलर कपल शो में हिस्सा लेंगे। ये दोनों ही कपल अपनी कॉमेडी भरी जोड़ी के लिए जाने जाते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए नाम।

Image

Haarsh Limbachiyaa Bharti Singh in Pati Patni Aur Panga

TV Couple in Pati Patni Aur Panga: कलर्स टीवी जल्द ही एक ऐसा रियलिटी शो लाने वाला है, जिसमें कपल के तालमेल और केमिस्ट्री का टेस्ट होगा। इस शो का नाम पहले तो शोला शबनम था लेकिन बदलकर 'पति पत्नी और पंगा: जोड़ियों का रियलिटी चेक' (Pati Patni Aur Panga: Jodiyon Ka Reality Check) कर दिया गया है। कल कई पॉपुलर टीवी जोड़ियों का नाम सामने आया जो शो में हिस्सा ले सकते हैं। खबर सामने आई है कि टीवी दुनिया के कॉमेडी कपल का भी शो से जुड़ेंगे। जानिए नाम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

उड़ती उड़ती खबर सामने आई कि कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) शो में हिस्सा ले सकते हैं। अब भारती ने इन रुमर्स पर रिएक्ट करते हुए कहा कि उन्हे 'पति पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) शो ऑफर नहीं हुआ है। हर्ष और भारती की जोड़ी आप कई बार स्क्रीन पर देख चुके हैं। दोनों एक दूजे का मजाक उड़ाकर लोगों का जमकर मनोरंजन करते हैं। भारती सिंह इन दिनों कलर्स टीवी के ही शो 'लाफ्टर शेफ 2' को होस्ट कर रही हैं जो जल्द ही ऑफ एयर हो जाएगा।

हाल ही में गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबीना बनर्जी ने शो में हिस्सा लेने वाली खबरों को सच बताया। इसी के साथ अब तक शो के लिए जैस्मिन भसीन-अली गोनी, तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, सुदेश लहरी-उनकी पत्नी और अविका गोर मिलिंद चंदवानी को अप्रोच किया जा चुका है। बता दें शो को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे होस्ट करेंगी। अभी तक शो की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article