Parineeti Chopra Birthday : बॉलीवुड की नई नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा( Parineeti Chopra) आज अपना जन्मदिन मना रही है। हाल ही में आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा( Raghav Chadha) की पत्नी बनी परिणीति का यह शादी के बाद पहला जन्मदिन है। परिणीति को इस खास मौके पर हर कोई बधाई दे रहे है। सोशल मीडिया पर उन्हें विश करने वालों की लाइन लग गई है। लेकिन परिणीति के लिए किसी ने एक स्पेशल विश भेजा है। उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) ने एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए अपनी बहन को जन्मदिन की बधाई दी है।
मिशन रानीगंज एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज अपना 35वा जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर उन्हें हर कोई बधाई दे रहा है। वहीं एक्ट्रेस की बहन प्रियंका चोपड़ा ने उन्हे बेहद खास अंदाज में विश किया। प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है Happiest birthday Tisha ( यह परिणीति का निक नेम है ) आगे एक्ट्रेस लिखती हैं कि मैं आशा करती हूं कि तुम ऐसे ही हमेशा हंसती मुस्कुराती रहो। तुम आज और हमेशा प्यार से खुशी से घिरी रहो।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा कजिन बहने हैं। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करती है और अक्सर साथ में स्पॉट भी होती हैं।
वहीं बर्थडे गर्ल परिणीति की बात करें तो एक्ट्रेस कुछ दिन पहले मालदीव में छुट्टियां मनाने गई हुई थी। यहां वह अपनी गर्ल गैंग के साथ गई हुई थी।
