टीवी मसाला

Bigg Boss 17 में अभिषेक कुमार की दादागिरी पर Orry ने दिया बयान, कहा 'मैंने ऐसा सोचा ही नहीं की वो'....

Orry On Abhishek Comments: हाल ही में बिग बॉस 17 के घर में मेहमान बनाकर गए फेमस इन्फ्लुएंसर ओरी ने घर में जाकर धमाल मचा दिया था। ऐसे में उनसे जब पूछा गया की घर में कंटेस्टेंट द्वारा हो रही बेज्जती पर क्या कहना है।

Image

Bigg Boss 17: Orry On Abhishek Comments

Orry On Abhishek Comments: फेमस इंटरनेट इन्फ्लुएंसर ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ओरी सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Bos 17) में एंट्री लेकर सभी चौंका दिया था। इसी के साथ ओरहान की पॉपुलैरिटी अब काफी ज्यादा हो गई है। अब घर से बाहर आते ही इन्फ्लुएंसर ने इंटरव्यू देने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में एक से बढ़ कर एक खुलासे कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए उनके के चौंका देने वाले खुलासे को।

टाइम्स नाउ से बात करते हुए ओरहान अवात्रामणि (Orhan Awatrmani) ने अभिषेक कुमार से हो रही बेज्जती को लेकर उनका क्या मानना है। ऐसे में वो कहते हैं कि मुझे नहीं लगता की अभिषेक मेरा मजाक उड़ा रहे थे। ये कोई बड़ी बात नहीं है, हां वो मेरा मजाक उड़ाते थे फिर मैं भी करता था। मुझे कभी लगा ना ही सोचा की मेरा कोई मजाक उड़ा रहा है या दुखी करने की कोशिश कर रहा है।

इसी के साथ ओरी से जब पूछा गया की क्या वो लिवर हैं, जिसपर जवाब देते हुए ओरी कहते हैं कि मैं एक ऐसा लड़का हूं जो बहुत होशियारी से बोलता है। बिग बॉस के घर में अंदर और बाहर जाकर मैंने समझा की मैं एक लिवर हूं। जानकारी के लिए बता दें की ओरी बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ अंबानी की पार्टीज में बनकर आते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article