टीवी मसाला

4 साल बाद Nia Sharma टीवी पर करेंगी कमबैक, सुपर नैचुरल शो से चमकेगी किस्मत

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 5, 2024, 09:56 AM IST

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा लंबे समय से छोटे पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। एक्ट्रेस को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस 4 साल बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं। एक्ट्रेस कलर्स टीवी के सुपर नैचुरल शो में दिखाई देंगी। निया शो में लीड रोल प्ले करेंगी।

Image

Nia Sharma (credit Pic: Instagram)

Nia Sharma Come Back On Tv: एक्ट्रेस निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा है। एक्ट्रेस लंबे समय से छोटे पर्दे से दूर थीं। एक्ट्रेस ने अपने काम से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस कई हिट टीवी शो और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। लंबे समय बाद एक्ट्रेस टीवी पर वापसी कर रही हैं। फैंस एक्ट्रेस के वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। एक्ट्रेस कलर्स टीवी के सुपर नैचुरल शो सुहागन चुडैल में दिखाई देंगी। ये एक फिक्शन जॉनर मूवी है। निया अपने इस नए शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

ये नागिन की तरह एक सुपरनैचुरल शो होगा। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, निया ने इस शो को साइन कर लिया है। मेकर्स निया के शो में शामिल होने से काफी खुश है। शो के बाकी कैरेक्टर्स फाइनल होते ही शूटिंग शुरू हो जाएगी।

'सुहागन चुडैल' में नजर आएंगी निया शर्मा

शो की कहानी पिश्चानी और नजर जैसे टीवी शोज से मिलती-जुलती होगी। कहानी में तीन मुख्य किरदार होंगे। कहानी में महिला अपने पति को चुडैल से बचाती है जिसके चुंगल में उसका पति फंस गया है। फैंस निया के इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। निया नागिन 4 में नजर आई थीं। नागिन का वो सीजन बुरी तरह से फ्लॉप हुआ था। एक्ट्रेस को जमाई राजा शो से घर-घर में पहचान मिली थी। इसके अलावा एक्ट्रेस बहनें, एक हजारों में मेरी बहना है, इश्क में मरजावां में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 15 में बतौर गेस्ट नजर आई थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस ओटीटी प्लेटफॉर्म और कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article