Aishwarya Sharma New Project: टीवी दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। भले ही ऐश्वर्या काफी समय से टीवी दुनिया से गायब है लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक्टिव रहती ही हैं। अपनी रील्स और तस्वीरों से ऐश्वर्या फैंस का जमकर मनोरंजन करती हैं। वहीं खबर सामने आई है कि जनता एक बार फिर ऐश्वर्या को स्क्रीन पर देख सकती है। ऐश्वर्या शर्मा से जुड़ी इस खबर ने फैंस की खुशी को चौगुना कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए क्या है ये पूरी खबर।
खबर है कि टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) बालाजी टेलीफिल्म्स प्रोजेक्ट के साथ दमदार एक्टिंग वापसी के लिए तैयार हैं। सूत्रों ने पुष्टि की है कि मेकर्स ने इस टैलेंटेड एक्ट्रेस को फाइनल कर लिया है। ये शो क्या होने वाला है, क्या नाम होगा और कब रिलीज होगा इसकि जानकारी आना अभी बाकी है। हालांकि अभी तक मेकर्स और एक्ट्रेस की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। ऐश्वर्या शर्मा का इन दिनों नाम अपने प्रोफेशनल वर्क से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा था। दरअसल ऐसी खबर हैं कि ऐश्वर्या और नील भट्ट का शादी के 5 साल बाद तलाक होने जा रहा है। ये भी कहा गया है कि ऐश्वर्या और नील अलग-अलग छत के नीच रह रहे हैं। तलाक की खबरों ने जोर तब पकड़ा जब ऐश्वर्या शर्मा के इंस्टाग्राम से नील भट्ट गायब रहने लगे। कई बार ऐश्वर्या ने इन खबरों को बेसलेस कहकर खंडित कर दिया है।
ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट (Neil Bhatt) ने साल 2021 में शादी की थी। ये कपल सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) भी साथ काम कर चुका है। सिर्फ यही नहीं शो स्मार्ट जोड़ी और बिग बॉस 17 में भी ऐश्वर्या और नील हिस्सा ले चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि सालों बाद ऐश्वर्या अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना पाएंगी या नहीं।
