टीवी मसाला

तेजस्वी प्रकाश को अकेला पाकर घर में घुसा साइको फैन, एक्ट्रेस ने बताई शॉकिंग घटना; बोलीं- 'करण ने...'

Tejasswi Prakash Shocking Incident: हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने अपनी लाइफ के एक शॉकिंग इंसीटेंड का खुलासा किया. तेजस्वी ने बताया कि एक स्टॉकर उनके घर में घुस गया था. इस घटना में करण कुंद्रा ने उनकी मदद की और बात पुलिस तक पहुंच गई थी.

Image

Instagram- Photo Credit

Tejasswi Prakash Reveals Psycho Fan: टीवी की टॉप एक्ट्रेस में से एक तेजस्वी प्रकाश ने अब ओटीटी पर आ चुकी हैं. हाल ही में तेजस्वी प्रकाश की वेब सीरीज साइको सैया रिलीज हुई, जिसमें एक्ट्रेस के काम की जमकर तारीफ हुई. तेजस्वी ने अपनी इस वेब सीरीज का जमकर प्रमोशन भी किया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तेजस्वी प्रकाश ने अपनी लाइफ में साइको फैन का सामान किया हुआ है. ये फैन एक्ट्रेस के घर में घुस जाता था. इस दौरान बात पुलिस तक पहुंच गई थीं और करण कुंद्रा को मामला हाथ में लेना पड़ा था. आइए आपको इस घटना के बारे में बताते हैं.

तेजस्वी प्रकाश के घर में घुस गया था साइको फैन

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने न्यूज 18 को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने उस साइको फैन के बारे में बताया है जो उन्हें अजीब से लेटर लिखता था. एक्ट्रेस ने बताया कि एक स्टॉकर था जो मेरा पीछा किया करता था और मैं जिस घर में रहती थी वो रो हाउस था. मेरे घर के पीछे एक आंगन है. वो फैन घर में आता था और चिट्ठियां छोड़कर चला जाता था. एक बार जब मैंने चिट्ठियां देखीं तो दिमाग में यही आया कि ये किसने रखी होगी. हमने तुरंत ही कैमरा लगवा लिए थे, लेकिन हम उसे पकड़ नहीं पाए थे.

पुलिस तक पहुंच गई थी ये घटना

तेजस्वी ने आगे बताया कि एक दिन में जब घर में अकेली थी तो वो आदमी फिर से अंदर आ गया. तब एक्ट्रेस काफी ज्यादा डर गई थीं. उस मौके पर तेजस्वी की मां और ड्राइवर भी आ गे और उन्होंने बालकनी में ही उस शख्स को पकड़ लिया. तेजस्वी ने कहा कि हमने उसे पुलिस को पकड़वा दिया. उसने बहुत ही अजीब से चिट्ठियां लिखी थीं लेकिन उसे सबसे पहले करण ने हैंडल किया था और फिर हम लोगों ने उस शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया था.

तेजस्वी प्रकाश का करियर

बता दें कि तेजस्वी प्रकाश सालों से टीवी की दुनिया में एक्टिव हैं और इन दिनों वह शो लाफ्टर शेफ्स 3 में नजर आ रही हैं. वह सबसे पहले टीवी शो '2612' में दिखी थीं लेकिन उन्हें पहचान सीरियल स्वरागिनी से मिलीं. इसके अलावा, वह पहरेदार पिया की, सिलसिला बदलते रिश्तों का और नागिन 6 में भी दिखीं. उनके ये सभी शो काफी पॉपुलर रहे.

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article