टीवी मसाला

Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी बनी एकता कपूर की इच्छाधारी नागिन, हुस्न देख लोगों की फटी रह गई आंखें

Naagin 7 Lead Actress: जिस घड़ी का इंतजार सभी को था वो आखिर आ गया। कल बीते दिन एकता कपूर ने ग्रैंड तरीके से 'नागिन 7' की लीड एक्ट्रेस का चेहरा सभी को दिखाया। ये कोई और नहीं बल्कि प्रियंका चाहर चौधरी निकली को इच्छाधारी नागिन बन अपने दुश्मनों को डसेंगी।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Naagin 7 Lead Actress: फेमस सुपरनैचुरल शो 'नागिन' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। सीजन 7 के साथ एक बार एकता कपूर सभी के दिलों पर राज करने लौट रही है। कई समय से रुमर्स उड़ रहे थे कि शो में कौन सी टीवी एक्ट्रेस इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाएगी। मेकर्स भी शो का बज बनाने के लिए तरह तरह के छोटे प्रोमो रिलीज करते गए। फैंस उत्साहीन है सीजन 7 के लिए जो टीआरपी लिस्ट में राज करने को तैयार है। अब बीती रात 'बिग बॉस 19' के मंच पर एकता कपूर ने अपनी नागिन के चेहरे से पर्दा उठा दिया है।

कल रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के वीकेंड का वार एपिसोड में प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने 'नागिन 7' की लीड एक्ट्रेस को लॉन्च किया। इस सीजन नागिन बन प्रियंका चाहर चौधरी सभी के होश उड़ाने वाली है। धमाकेदार और बीन की धुन पर प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने एंट्री ली और सभी को अपने 'नागिन' वाले लुक से सप्राइज़ दिया। प्रियंका ने बीन की धुन पर जबरदस्त डांस किया। इसी के साथ मेकर्स ने प्रोमो भी रिलीज किया जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी का इच्छाधारी नागिन वाला लुक देखने को मिला। ये शो इसी महीने यानी नवंबर में रिलीज होगा हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी भी सामने नहीं आई है। प्रियंका के फैंस खुशी से झूम उठे हैं कि उन्हे एक्ट्रेस अब छोटे परदे पर दिखाई देगी। 'बिग बॉस 19' के मंच पर जैसे ही 'नागिन 7' (Naagin 7) की लीड एक्ट्रेस के चेहरे का खुलासा हुआ सोशल मीडिया पर फैंस तस्वीरों को वायरल कर रहे हैं।

बात करें 'नागिन 7' की तो कहा जा रहा है कि इस शो में प्रियंका के साथ टीवी एक्टर नमिक पॉल ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए नजर आएंगे। वहीं इसमें विशाल पांडे भी अहम रोल निभा सकते हैं। इंटरनेट पर प्रियंका के नागिन लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस को उम्मीद है कि नागिन के किरदार में प्रियंका चाहर चौधरी सभी टीवी एक्ट्रेस को अपने नाकों तले चबा लेंगी। हमें भी कमेंट कर के जरूर बताइएगा कि आपको प्रियंका का लुक कैसा लगा?

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article