Naagin 7 News: टीवी दुनिया का मजेदार सुपरनैचुरल सीरियल 'नागिन 7' इन दिनों हर जगह सुर्खियों में बना हुआ है। बीते 27 दिसंबर को इसका पहला एपिसोड रिलीज हुआ जिसे जनता ने अच्छा बताया। सिर्फ यही नहीं सोशल मीडिया पर इसकी जोरों-शोरों से चर्चा हुई। व्यूयर्स ने सीरियल के विएफएक्स, कलाकारों की एक्टिंग और कहानी सभी को एक दम परफेक्ट बताया। इस बार इच्छाधारी नागिन बनी है प्रियंका चाहर चौधरी जिनके लुक ने सभी को हैरान कर दिया। क्या आपको मालूम है कि इस सीजन के लिए प्रियंका चाहर चौधरी ने मेकर्स से कितनी रकम वसूली है जानिए इस रिपोर्ट में।
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने 'नागिन 7' (Naagin 7) के लिए 1.5 लाख प्रति एपिसोड वसूले हैं। ऐसे में पूरे हफ्ते प्रियंका की झोली में 10 लाख रुपए गिरते हैं। वहीं शो 'बिग बॉस 16' के लिए प्रियंका ने मेकर्स से 5 लाख रुपए पूरे हफ्ते चार्ज किये थे, हालांकि आखिरी हफ्तों में पॉपुलैरिटी बढ़ने के चलते उनकी 10 लाख रुपए फीस कर दी गई थी। हालांकि इस खबर की हम पुष्टि नहीं करते हैं ये सिर्फ रुमर्स हैं। वहीं नागिन के रूप में प्रियंका चाहर चौधरी गदर काट रही हैं। प्रियंका के साथ-साथ इस सीरियल में ईशा सिंह और नमिक पॉल भी नजर आ रहे हैं। तीनों के बीच जल्द ही जनता को लव ट्रायएंगल देखने को मिलेगा।
लोगों की नजर सीरियल की टीआरपी पर है जो अगले हफ्ते रिलीज होगी। बज देखकर तो लगता है कि ये अनुपमा, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 और अन्य सीरियल की छुट्टी कर देगा। बता दें इस सीजन नागिन और ड्रैगन की लड़ाई देखने को मिलेगी। इच्छाधारी नागिन दुनिया को ड्रैगन के कहर से बचाएगी। एकता कपूर ने इस सीजन काफी कुछ नया प्लान किया है जिससे पर्दा वक्त आने पर उठेगा। नागिन 7 हर हफ्ते शनिवार और रविवार रात 8 बजे कलर्स टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
