टीवी मसाला

Naagin 7 के पहले एपिसोड से इंप्रेस हुए दर्शक, प्रियंका चाहर चौधरी ने जीत लिया दिल

Naagin 7 Fans Reaction: कलर्स टीवी पर मोस्ट अवेटेड शो 'नागिन 7' लॉन्च हो चुका है, जिसके पहले दो एपिसोड भी रिलीज कर दिए गए। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस समय सिर्फ 'नागिन 7' की चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है। ऐसे में जानिए कि जनता का 'नागिन 7 ' को लेकर क्या रिएक्शन है।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Naagin 7 Fans Reaction: एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो 'नागिन 7' आखिरकार 27 दिसंबर को रिलीज हो चुका है। बीते एक साल से जनता इसके 7वें सीजन का इंतजार कर रही थी जो अब खत्म हो गया। इस बार नागिन बन दुश्मनों से बदला लेने आई हैं प्रियंका चाहर चौधरी और इसका दिल चुराएंगे नमिक पॉल। सिर्फ यही नहीं ईशा सिंह भी 'नागिन 7' में अहम भूमिका निभाती हुई नजर आई। जैसे ई सीरियल लॉन्च हुआ सोशल मीडिया पर 'नागिन 7' ट्रेंड होने लगा। चलिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में बताते हैं कि जनता को 'नागिन 7' कैसा लगा।

कलर्स टीवी का सीरियल 'नागिन 7' (Naagin 7) की जोरों-शोरों से हो रही चर्चा से साफ नजर आ रहा है कि इसे जनता का ध्यान और प्यार पूरा मिला है। 27 दिसंबर को रिलीज हुआ ये शो अपने दो एपिसोड से धूम मचा चुका है। एक यूजर ने अपना रिव्यू देते हुए लिखा, 'नागिन 7 के पहले और दूसरे एपिसोड दोनों ही बहुत अच्छे थे। प्रियंका ने अपने किरदार में जान डाल दी और उनकी एक्टिंग बहुत नेचुरल लग। ट्रांसफॉर्मेशन सीन के दौरान रोंगटे खड़े हो ग, बाकी सभी एक्टर्स ने भी अपना-अपना रोल बहुत अच्छे से निभाया।' वहीं दूसरा यूजर लिखता है, 'प्रियंका चाहर चौधरी एपिसोड में अच्छा कर रही है। पूर्वी का लुक काफी नैचुरली कैरी कर रही है। उसके ट्रांसफॉर्मेशन का इंतज़ार है। साथ ही, मुझे नमिक पॉल के साथ उसके सीन भी पसंद आ रहे हैं। देखते हैं कि आर्यमन और अनंता की कहानी कैसे आगे बढ़ती है।'

सिर्फ यही नहीं प्रियंका चाहर चौधरी के अलावा ईशा सिंह ने लाइमलाइट लूटी है। एक यूजर ने एक्ट्रेस के लिए लिखा कि मैं अभी सिर्फ़ एपिसोड 2 ही देख पाई, लेकिन तुमने कमाल कर दिया! तुम कितनी खूबसूरत लग रही हो, मैं बता नहीं सकती । और तुम्हारी एक्टिंग भी ज़बरदस्त है! तुमसे और देखने का इंतज़ार नहीं कर सकती। ऐसे ही चमकती रहो बेबी गर्ल। ऐसे तमाम यूजर पूरी स्टार कास्ट की सरहना कर रही है। वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि फैंस के बाद अब सीरियल को टीआरपी लिस्ट में कैसी रेटिंग मिलेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article