Naagin 7 New Promo Out: टीवी सीरियल नागिन 7 टीआरपी अपनी जगह खो रहा है. सीरियल पहले हफ्ते में टीआरपी पर पहले नंबर पर आया था लेकिन अब ये सीरियल टीआरपी की लिस्ट में नंबर एक से खिसककर टॉप 5 से बाहर हो गया है. ऐसे में मेकर्स अब ढेर सारे ट्विस्ट शो में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं. अब तक नागरानी अनंता सिर्फ अपना बदला ले रही थी लेकिन अनंता की जिंदगी में राधिका आ चुकी है. पहले कहा जा रहा था कि राधिका ही ड्रैगन होगी लेकिन अब राधिका खुद ड्रैगन के निशाने पर आएगी. इसकी झलक प्रोमो में साफ देखने के लिए मिल रही है.
नागिन 7 में तबाही मचाएगी ड्रैगन
टीवी सीरियल नागिन 7 का नया प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में शो में आने वाले धांसू ट्विस्ट की झलक देखने के लिए मिली है. शो में ड्रैगन नागिन का सबसे बड़ा दुश्मन है. दावा किया जा रहा था कि शो में राधिका ड्रैगन निकलेगी लेकिन ऐसा नहीं होता दिख रहा है. मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें देखने के लिए मिला है कि ड्रैगन के निशाने पर राधिका आ जाती है. प्रोमो में साफ देखने के लिए मिला है कि ड्रैगन तबाही मचाने आता है. हर तरफ आग की लपटे हैं और इस दौरान अनंता उसका सामना करने आने ही वाली होती है कि ड्रैगन पहले ही राधिका को उठा लेता है और फिर उसे काफी ऊंचाई से नीचे गिरा देता है. इस दौरान राधिका काफी घायल हो जाती है लेकिन अनंता नागिन अवतार में आकर उसे बचा भी लेती है.
अनंता का टूटेगा दिल
प्रोमो में बड़ा ट्विस्ट तो तब आता है जब आर्यमान गायल रूप में राधिका को देखता है और उसकी चिंता करने लगता है. इस मौके पर ही अनंता, आर्यमान और राधिका को साथ देककर टूट जाती है. इतना ही नहीं, वह मन ही मन दोनों को मिलने देती है. इस प्रोमो से साफ है कि आने वाले एपिसोड में जबरदस्त लव ट्राई एंगल देखने के लिए मिलेगा और दर्शकों को शो का ये ट्विस्ट काफी पसंद आने वाला है. हालांकि, अभी दर्शकों के मन में ये सवाल भी बना हुआ है कि सीरियल में बाघ कौन होगा. ड्रैगन और बाघ को इंसानी अवतार में फैंस देखना चाहते हैं.
