टीवी मसाला

Naagin 7: एकता कपूर लाईं फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन होगा शो का पहला टीजर रिलीज!

Naagin 7 Teaser: टीवी दुनिया का चर्चित शो 'नागिन' अपने 7वें सीजन को लेकर चर्चा में बना हुआ है। अब हाल ही में फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई क्यूँकि शो के पहले टीजर की रिलीज डेट पता चल गई है। 'नागिन 7 ' का टीजर कब और कहां रिलीज होगा जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Colors Instagram

Naagin 7 Teaser: कलर्स टीवी का टॉप शो में से एक 'नागिन' ने अपने पिछले 6 सीजन से लोगों का दिल जीता। आए दिन शो के 7वें सीजन को लेकर मेकर्स से सवाल जवाब किए जाते हैं। एकता कपूर भी लोगों को 'नागिन 7' का हिंट देने से नहीं रुकतीं। फैंस जानना चाहते हैं कि उन्हे नया सीजन कब देखने को मिलेगा जिसका इंतजार वो सालों से कर रहे हैं। अब हाल ही में शो से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है जो उदास हुए फैंस को खुश कर देगा। शो के पहले टीजर की रिलीज डेट सामने आ गई है।

टीवी गलियारों से उड़ते उड़ते रुमर्स सामने आए हैं कि एकता कपूर का फेमस सुपरनैचुरल शो 'नागिन 7' (Naagin 7) छोटे परदे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। सिर्फ यही नहीं इस साल 29 जुलाई को नाग पंचमी के दिन मेकर्स 'नागिन 7' का पहला प्रोमो रिलीज करने वाले हैं। ये एक थ्रिललिंग टीजर होने वाला है। इस खबर की पुष्टि मीडिया पोर्टल 'टेली चक्कर' ने सोशल मीडिया पर की है। हालांकि अभी तक मेकर्स और एकता कपूर (Ekta Kapoor) की तरफ से इस पर कोई बयान जारी नहीं किया गया। फैंस को अभी औपचारिक घोषणा का इंतजार है जो जल्द ही सुनने को मिल सकती है।

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि 'नागिन 7' ठंडे बस्ते में चला गया है। फिर रुमर्स उड़े थे कि इस शो के लिए लीड एक्टर्स के तौर पर ईशा मालवीय और विवियन डीसेना को चुना गया। अब इस बात का खुलासा तो शो के टीजर से ही होगा। खुद 'नागिन 7' को लेकर एकता कपूर ने वीडियो शेयर कर फैंस को अपडेट दिया था कि वो एक सर्वश्रेष्ठ नागिन बनाने वाली हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article