Munawar Faruqui Viral Video: स्टैंड-अप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी पर अंडे फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में कुछ लोग मुनव्वर पर अंडे फेंकते हुए नजर आए थे। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिया था। अब स्टैंड अप कॉमेडियन ने खुद पर अंडे फेंकने वाले वीडियो पर रिएक्शन दिया है। मुनव्वर ने अपने लेटेस्ट वीडियो में बताया था कि आखिर पूरा मामला क्या हुआ था।
लाइव सेशन में मुनव्वर ने बताया कि और दोस्तों किसी ने मुझे अंडा वंडा नहीं मारा। मैं बिल्कुल ठीक हूं। मुनव्वर ने कहा, वहां पर जो दुकानदार थे उनके बीच झगड़ा हो रहा था। तो तुम्हारा भाई थोड़ा भड़क गया था। चाचा-वाचा लोगों को अंडे पड़े थे।
खुद पर अंडे पड़ने वाले वीडियो पर मुनव्वर ने दिया रिएक्शन
उन्होंने आगे कहा, अभी अपने को कौन मारेगा। तो मैं ठीक हूं। अपने को कौन अंडा -वंडा मारेगा। मुनव्वर ने आगे कहा, कॉम्पटीटर लोग जलते हैं अपने से। पर अपने से तो अलग लोग जलते है। वो तो अपना कॉम्पटिशन भी नहीं है।
बिग बॉस 17 जीतने के बाद मुनव्वर ने हिना खान के साथ म्यूजिक वीडियो किया था। म्यूजिक वीडियो में हिना और मुनव्वर के बीच में जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, मुनव्वर रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा हो सकते हैं। कॉमेडियन ने अभी तक इस बात को कंफर्म नहीं किया है। मुनव्वर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
