टीवी मसाला

The 50 से बाहर आकर मोनालिसा ने उड़ाईं रजत दलाल की धज्जियां, प्रिंस नरूला संग लड़ाई में खुलासा करते हुए फोड़ा बम

Monalisa On Rajat Dalal And Prince Narula: द 50 के खत्म होने के बाद रजत दलाल और प्रिंस नरूला की लड़ाई का मुद्दा बढ़ता जा रहा है. अब मोनालिसा ने इस पर कमेंट किया है. उन्होंने रजत दलाल के खिलाफ कई बातें कही हैं.

Image

Google- photo credit

Monalisa On Rajat Dalal And Prince Narula: रियलिटी शो द 50 खत्म हो गया है लेकिन इस शो से शुरू हुए विवाद शांत नहीं हो रहे हैं. शो में रजत दलाल और प्रिंस नरूला का नाम काफी उछला. उनके विवाद भी काफी हुए और शो से बाहर आकर भी दोनों एक दूसरे के खिलाफ बोलने से पीछे नहीं रहे, लेकिन एक सच ये भी है कि प्रिंस नरूला और रजत दलाल ने शो के बाद खुद को दोस्त बता दिया है, जिसके बाद से ही दावा किया जा रहा है कि शो में उनकी लड़ाई नकली थी. दोनों सिर्फ गेम के लिए लड़ रहे थे. अब मोनालिसा ने रजत दलाल पर अपनी भड़ास निकाली है.

मोनालिसा ने रजत दलाल पर निकाली अपनी भड़ास

मोनालिसा (Monalisa) ने शो में हुए लड़ाई झगड़ों पर कहा कि सबसे पहले रणविजय और दिग्विजय का हुआ था और उसके बाद सबका शुरू हुआ. सिद्धार्थ और करण पटेल का भी हुआ. उस वक्त ही गाली गालौच. तब मैं भी सोच रही थी कि अरे बाप रे ये क्या हो रहा है. उसके बाद मिजिकल चेयर वाला एक गेम था और उसमें मैं देख रही हूं कि अपने आपको इतना स्ट्रांग बोलने वाला मस्कूल मैन वो म्यूजिकल चेयर पकड़कर खडा़ है. उसे खुद पर और अपने फैंस पर इतना भी भरोसा नहीं था कि अगर मैं नॉमिनेशन में चला जाता हूं तो फैंस बचा लेंगे. वो एकदम चेयर पकड़कर खड़ा था. वो चीटिंग था. मिस्टर रजत... उसका जर्नी शुरू से एंड तक बहुत अच्छा था. वो सिर्फ ये जानते हैं कि कैसे लोगों को गाली गलौच करके अपने आपको फेमस करना है. वो बाहर आकर कुछ भी बोल रहे हैं. उनका जो पेड पीआर है, वो भी हम सब जानते हैं. मैंने अपने आपको शांत करके रखा है, क्योंकि वो जरूरी नहीं है लेकिन अब वो ज्यादा कर रहा है.

प्रिंस नरूला और रजत दलाल की लड़ाई पर बोलीं मोनालिसा

वहीं, प्रिंस और रजत ने सोशल मीडिया पर साफ कर दिया है कि दोनों दोस्त हैं और उनके वीडियो पर मोनालिसा ने कहा कि मुझे पता था कि दोनों ने बात कर रखी है और जब आपका अलायंस ज्यादा है तो आप किसी को भी निकाल सकते हैं और अब आप वीडियो रूम में जाकर बोलते हो कि मेरा मास्टरमाइंड... कोई मास्टरमाइंड नहीं था सब प्लान था.

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article