Mannara Chopra Breaks Silence On Unfollowing Abhishek Kumar: बॉलीवुड से लेकर टीवी तक में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली मन्नारा चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। आखिरी बार वह कलर्स के रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आई थीं, जहां उन्होंने सुदेश लहरी के साथ जमकर लोगों का मनोरंजन किया था। हालांकि अपने बिजी शेड्यूल के कारण मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) को बीच में ही शो को अलविदा कहना पड़ा। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के कारण चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने और अभिषेक कुमार ने सोशल मीडिया पर एक-दूजे को अनफॉलो कर दिया है। उनके इस कदम से फैंस भी हैरान रह गए हैं।
बीते दिन अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) से मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) को अनफॉलो करने के बारे में सवाल किया गया था। लेकिन उन्होंने ये कहकर बात टाल दी कि वह इस मामले पर कोई कमेंट नहीं करना चाहते हैं। वहीं अब पिंकविला ने मन्नारा चोपड़ा से ऐसा करने पर सवाल किया है। मन्नारा चोपड़ा से पूछा गया कि उन्होंने किस वजह से अभिषेक कुमार को अनफॉलो किया। इसपर मन्नारा ने जवाब दिया, "ऐसा कोई खास कारण नहीं है।" दोनों की दोस्ती में आई इस दरार की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन लोग चाहते हैं कि वे फिर से साथ आ जाएं।
बता दें कि मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) की दोस्ती 'बिग बॉस 17' से हुई थी। हालांकि वहां भी दोनों की नोंक-झोंक चलती रहती थी। इसके बाद दोनों साथ में म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए, जिसका नाम 'सांवरे' है। इस म्यूजिक वीडियो को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 'लाफ्टर शेफ 2' में भी मन्नारा चोपड़ा, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार की बॉन्डिंग को लोगों ने पसंद किया था। लेकिन अचानक मन्नारा और अभिषेक ने एक-दूजे को अनफॉलो कर लोगों को हैरान कर दिया है।
