टीवी मसाला

TRP में टॉप आकर रातों रात बंद होगा Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2? स्पिन ऑफ के आते ही मेकर्स ने किया खुलासा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Off Air Update: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को लेकर कहा जा रहा था कि ये शो बंद होने वाला है. लेकिन अब मेकर्स की तरफ से एक ऑफिशियल स्टेंटमेंट सामने आया है. इस बयान में मेकर्स ने शो को लेकर आगे की प्लानिंग बताई है.

Image

instagram- photo credit

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Off Air Update: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 टीआरपी में धमाल मचा रहा है. एकता कपूर ने मिहिर और तुलसी की ड्रामे से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है और अब एकता कपूर क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 स्पिन ऑफ भी लेकर आ गई है. इस शो को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं और चंद दिनों में ये शो टीआरपी में दूसरे नंबर पर आ गया है. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 स्पिन ऑफ में अंगद और वृंदा पटेल की कहानी दिखाई जा रही है. कहा जा रहा था कि अब तुलसी और मिहिर की कहानी को खत्म करते हुए क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 मेकर्स बंद कर देंगे और अब इस रिपोर्ट की चैनल ने सच्चाई बता दी है.

मेकर्स ने क्या कहा?

स्टार प्लस की तरफ से एक ऑफिशियल बयान सामने आया है, जिसमें क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के ऑफ एयर होने की खबर की सच्चाई बताई गई है. इस पोस्ट में खुलासा किया गया है कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 बंद नहीं हो रहा है. मेकर्स तुलसी और मिहिर की कहानी को आगे दिखाने वाले हैं. इस पोस्ट में लिखा है कि हमने कुछ रिपोर्ट्स देखी हैं जिसमें ये बात फैलाई जा रही है कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 बंद हो रहा है और इसकी जगह क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं आने वाला है, हम आपको साफ बताना चाहते हैं कि ये सभी रिपोर्ट्स गलत है, हम क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 बंद नहीं कर रहे है और ना ही इस शो को बंद करने की कोई तारीख अब तक आई है.

क्या चल रहा है सीरियल में...

बता दें कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में इन दिनों ढेर सारा ड्रामा चल रहा है. सीरियल में तुलसी और मिहिर के बीच में नोइना तो पहले ही आ चुकी थी और अब नोइना की बीमारी का भी खुलासा हो गया है. नोइना को कैंसर है और नोइना अपनी आखिरी इच्च्छा मिहिर के साथ शादी करने की जाहिर करती है. ऐसे में दावा किया जा रहा है कि अब तुलसी आगे बढ़कर मिहिर और नोइना की शादी करवाने वाली है, दूसरी तरफ करण और नंदिनी का रिश्ता भी टूटने की कगार पर है.

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article