टीवी मसाला

जय भानुशाली संग तलाक की खबरों पर फूटा माही विज का गुस्सा, धमकी देते हुए कह डाली ये बात

Mahhi Vij Reacts On Divorce News: कई दिनों से खबरें उड़ रही थी की टीवी कपल माही विज और जय भानुशाली एक दूजे से तलाक ले चुके हैं। अब इन खबरों पर माही विज का गुस्सा फूटा है। सिर्फ यही नहीं माही ने ऐसी खबर फैलाने वाले लोगों को धमकी भी दी है।

Image

Image Source: Mahhi Vij Instagram

Mahhi Vij Reacts On Divorce News: रुमर्स हैं कि टीवी कपल जय भानुशाली और माही विज ने अपनी 15 साल की शादी पर फुल स्टॉप लगा दिया है। एक सूत्र ने दावा किया कि माही और जय ने जुलाई-अगस्त के महीन में ही तलाक की अर्जी डाल दी थी और सबकुछ फाइनल हो चुका था। बच्चों की कस्टडी का भी फैसला हो चुका है। दोनों का रिश्ता ट्रस्ट इशू के चलते टूटा। वहीं माही अब बेटी तारा संग दूसरे घर में शिफ्ट हो चुकी हैं। माही और जय ने शादी को कई मौके दिए लेकिन कुछ भी ठीक नहीं हो पाया। ये सुनकर सभी को झटका लगा था लेकिन अब माही ने इन रुमर्स ओर आखिरकार चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बताई।

सोशल मीडिया पर माही विज (Mahhi Vij) और जय भानुशाली (Jay Bhanushali) के तलाक से जुड़ा पोस्ट वायरल हुआ जिसमें लिखा गया था कि 15 साल की शादी के बाद दोनों अलग होने जा रहे हैं। ये पोस्ट एक्ट्रेस माही विज के हाथ लग गया और उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, 'झूठी खबरें पोस्ट न करें। मैं इसके खिलाफ कानूनी कारवाई करूंगी।' माही विज की इस धमकी के बाद यूजर ने पोस्ट तुरंत डिलीट कर डाला। एक्ट्रेस के इस कमेंट से एक बात साफ हो गई है कि जय और उनके बीच तलाक जैसा कुछ नहीं है, दोनों अब भी साथ हैं। इस बीच शक की सूई अब भी कपल पर है क्यूंकी काफी समय से जय और माही एक साथ नजर नहीं आए। लंबे टाइम से दोनों ने एक दूजे के साथ वलॉग शेयर करना तो दूर तस्वीरें भी पोस्ट नहीं की।

माही के इस रिएक्शन के बाद भी लोगों के मन की संतुष्टि नहीं मिली। अब भी इंटरनेट पर इन दोनों के तलाक से जुड़ी खबरें गरम हैं। फैंस चाहत हैं कि जय और माही के बीच सबकुछ ठीक हो जाए। बता दें साल 2010 में जय और माही ने शादी की थी। वहीं साल 2017 में उन्होंने खुशी और राजवीर नाम के दो अनाथ बच्चों को गोद लिया था। 2021 में शादी के कई साल बाद माही ने बेटी तारा को जन्म दिया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article