टीवी मसाला

जय भानुशाली संग तलाक की खबरों के बीच माही विज हैं बेटी तारा से दूर, कहा, '15 दिन हो गए मैं...'

Mahhi Vij & Jay Bhanushali Divorce: कल उड़ती-उड़ती खबर सामने आई थी कि टीवी कपल जय भानुशाली और माही विज का तलाक होने जा रहा है। अब इन डाइवोर्स रुमर्स के बीच माही विज ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। माही अपनी बेटी से 15 दिनों बाद मिलने जा रही है।

Image

Mahhi Vij & Jay Bhanushali Divorce

Mahhi Vij & Jay Bhanushali Divorce: छोटे परदे की मशहूर एक्ट्रेस माही विज इन दिनों अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिन एक सूत्र ने मीडिया को जानकारी दी की माही और जय भानुशाली (Jay Bhanushali) ने अपनी 15 साल की शादी को खत्म करने का फैसला लिया है। दोनों के बीच ट्रस्ट इशू हो रहे थे जिसके चलते ये बड़ा कदम कपल ने उठाया। खबर के सामने आते ही इसने लोगों को हक्का बक्का कर डाला। कभी कपल गोल्स देने वाले इन दोनों का तलाक भी हो सकता है किसी ने सोचा नहीं था। अब तलाक की खबरों के बीच माही विज ने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर डाली जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि वो 15 दिन से अपनी बेटी तारा से दूर हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर कर माही विज (Mahhi Vij) कहती हैं, ' हैलो गाइज, आज लखनऊ में मेरा आखिरी दिन है। कल मैं अपनी बच्ची के साथ रहूंगी। मुझे उसकी कितनी याद आ रही है मैं शब्दों में बता भी नहीं सकती। लगभग 15 दिन हो गए हैं उसके बिना। मैं अपने बच्चों - खुशी, राजवीर और तारा को गले लगाने के लिए बेताब हूँ। आई लव यू।' हालांकि लोगों को लगा की माही अपने डाइवोर्स रुमर्स पर चुप्पी तोड़ेंगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब भी लोगों को यह यकीन नहीं हो रहा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। जय और माही ने साल 2010 में शादी की थी। अब 15 साल की शादी के बाद जय और माही का रिश्ता टूट चुका है।

कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों का तलाक इसी साल के महीने जुलाई और अगस्त में हो चुका है। अभी तक माही और जय की तरफ से इन रुमर्स पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया। सूत्रों ने ये भी दावा किया कि तलाक के कागजात साइन करते हुए तीनों बच्चों की कस्टडी का फैसला भी हो चुका है। वहीं तलाक से पहले ही माही दूसरे घर में बेटी तारा संग शिफ्ट हो चुकी हैं। इन रुमर्स में कितनी सच्चाई और झूठ बसा हुआ है ये तो अब जय और माही ही बताया सकते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article