Madhura Naik Cousin Dead in Israel War : टीवी एक्ट्रेस मधुरा नायक( Madhura Naik) का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस इन दिनों बहुत बड़े दुःख से गुजर रही है. दरअसल इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे युद्ध में टीवी एक्ट्रेस मधुरा नायक ने अपनी बहन और जीजा को खो दिया है. यह मंजर इतना खतरनाक था कि उनकी हत्या उनके ही बच्चों के सामने कर दी गई थी. एक्ट्रेस ने ये सारी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है.
टीवी एक्ट्रेस और नागिन फेम मधुरा नायक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो साझा करते हुए एक्ट्रेस ने बताया है कि ‘मैं मधुरा नायक, भारतीय मूल की यहूदी महिला हूं, हम यहूदी भारत में सिर्फ 3000 ही बचे हैं। 7 अक्टूबर से एक दिन पहले । मेरी कजिन ओडाया और उनके पति को उनके दो बच्चों की नजरों के सामने बेदर्दी से मार दिया गया। जिस दर्द और इमोशंस से मैं और मेरा परिवार गुजर रहे हैं उसे शब्दों बयां भी नहीं कर सकती।
एक्ट्रेस ने हालिया हालातों पर अपना दर्द बयां करते हुए कहा है कि आतंक को सेल्फ डिफेन्स नहीं कह सकते। मासूम बच्चों और महिलाओं की जान लेना यह आतंकवाद है मैं दोनों में से किसी देश के साथ नहीं हूं. वहां जो हो रहा है उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। मैं फिर से क्लियर कर दूं कि मैं दोनों तरफ से किसी भी तरह के वॉयलेंस का सपोर्ट नहीं करती हूं
