Madalsa Sharma Talks About Anupama: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' पिछले पांच सालों से लोगों और टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 के स्थान पर बैठा है। साल 2020 में रिलीज हुए इस शो ने दमदार कहानी से टीवी दुनिया में अपना दबदबा बना ही हुआ है। सीरियल 'अनुपमा' में किरदारों का आना जाना तो लगा ही रहता है। जैसा कि अपको मालूम है सीरियल में काव्या का किरदार निभा रहीं मदालसा शर्मा ने रातों-रात बिना किसी को जानकारी दिए 'अनुपमा' को छोड़ दिया था। फैंस के लिए एक्ट्रेस का ये फैसला काफी चौंका देने वाला था। अब एक इंटरव्यू में मदालसा ने खुद बताया कि आखिर उन्होंने ऐसा फैसला सीरियल के मेकर्स के साथ मिलकर लिया था।
मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने कारण बताते हुए कहा, 'सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) में पहले 1 साल का फिर 2 साल का लीप आया। कहानी में बदलाव करने के लिए मेकर्स ने 15 साल का लीप लाने की योजना बनाई तो उस समय आपका किरदार बिल्कुल बदल जाएगा। इसलिए तब राजन सर और मैंने आपसी सहमति से फैसला किया। 4 साल हो गए हैं, और वे 15 साल का लीप ले रहे हैं। इसलिए मैंने भी सोचा कि अब आगे बढ़ने और जीवन में कई और अन्य अवसरों को तलाशने और एक्सप्लोर करने का समय आ गया है। अनुपमा के दौरान मुझे कई फिल्मों और वेब सीरीज़ के ऑफर मिले। हालांकि शो के चलते मैंने अन्य प्रोजेक्ट में काम ही नहीं किया। सीरियल पिछले 5 सालों से नंबर 1 पर ही था, ऐसे में मैंने सोच की अभी भी चांस है कुछ कर दिखाने का।'
मदालसा के इस बयान से साफ हो गया है कि उन्होंने सीरियल 'अनुपमा' अपनी मर्जी से छोड़ा था। हालांकि खबरें उडी थी की मदालसा और रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के बीच कोल्ड वॉर चल रही है जिसके चलते उन्होंने सीरियल को अलविदा कहा था। लेकिन एक इंटरव्यू में मदालसा ने रूपाली को 'टू फेस' औरत का टैग दिया था। मदालसा के साथ-साथ गौरव खन्ना, सुधांशु पांडे, निधि शाह जैसे स्टार ने सीरियल 'अनुपमा' को साल 2024 में छोड़ दिया था।
