टीवी मसाला

मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा ने क्यूं छोड़ी साउथ इंडस्ट्री? कहा, 'मैं 17 साल की थी तब...'

Madalsa Sharma Quits South Industry: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) में नजर आ चुकी मदासला शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया आखिर क्यूं उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में काम करना छोड़ दिया। साथ ही कास्टिंग काउच को लेकर भी बातचीत की।

Image

Image Source: Madalsa Sharma Instagram

Madalsa Sharma Quits South Industry: टीवी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। मदालसा सीरियल 'अनुपमा' में काव्या का किरदार निभाकर घर घर फेमस हुई थीं। छोटे परदे पर मदालसा को पहचान राजन शाही के सीरियल 'अनुपमा' ने ही दिलाई थी। हालांकि एक साल पहले मदालसा ने सीरियल को अचानक अलविदा कह दिया था। वहीं अब मदालसा ने एक मीडिया पोर्टल को इंटरव्यू देते हुए बताया कि आखिर उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में काम करना अचानक क्यूं छोड़ दिया था। मदालसा ने वजह भी बताई साथ ही कास्टिंग काउच को लेकर भी अपनी राय रखी।

पिंकविला सिंह इंटरव्यू में मदासला शर्मा (Madalsa Sharma) ने कहा, 'साउथ इंडस्ट्री में मेरे साथ कुछ खराब चीजें हुईं, जिससे मुझे लगा कि मैं नहीं कर पाऊँगी। उस रास्ते पर मैं नहीं चल पाऊँगी। कास्टिंग काउच तो हर जगह है। मुझे थोड़ा साउथ इंडस्ट्री ने निराश किया। कोई अनुभव नहीं लेकिन एक बातचीत ने मुझे काफी असहज महसूस किया, वो वाकया क्या था ढंग से याद तो नहीं लेकिन तब मेरी उम्र 17 साल थी। उस घटना के बाद मैं मुंबई वापिस आने का फैसला लिया। एक लक्ष्य होता है हर इंसान का कि उन्हे कहाँ जाना है। मेरा लक्ष्य है, लालसा है सब कुछ है लेकिन वो इतना ज्यादा नहीं है कि मैं उसको खुद पर हावी होने दूँ।' मदालसा के इस जवाब से अनुपमा फैंस काफी इंप्रेस हुए कि आखिर एक्ट्रेस आत्मविश्वासी महिला हैं। सोशल मीडिया पर फैंस मदालसा से आए दिन उनकी टीवी पर वापसी को लेकर सवाल पूछना कभी नहीं भूलते।

मदालसा शर्मा ने ये भी बताया कि आखिर उन्होंने अनुपमा (Anupamaa) को इसलिए छोड़ा क्यूंकी कहानी में 15 साल का लीप आने वाला था। मदालसा को लगा कि 15 साल लीप के बाद उनके किरदार को खत्म कर देना चाहिए जिसके लिए उन्होंने सीरियल के प्रोड्यूसर राजन शाही से बात भी की थी। एक्ट्रेस ने ये भी साफ कर दिया कि वो कभी भी सीरियल में दोबारा कदम नहीं रखने वाली। वहीं इन दिनों मदालसा शर्मा भले ही टीवी दुनिया से दूर हैं लेकिन फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपडेट देना कभी नहीं भूलती।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article