टीवी मसाला

Laughter Chefs 3: समर्थ जुरैल के छूने पर परेशान हुईं जन्नत ज़ुबैर, वीडियो देख लोगों ने उठाई कारवाई की मांग

Samarth Jurel-Jannat Zubair: शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजा रहे समर्थ जुरैल और जन्नत ज़ुबैर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। शो के दौरान समर्थ जन्नत को जबदस्ती छूते हुए दिखाई दिए जिससे एक्ट्रेस असहज महसूस करने लगीं। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ लोगों ने समर्थ के खिलाफ कारवाई की मांग उठाई।

Image

Image Source: Instagram

Samarth Jurel-Jannat Zubair: टीवी दुनिया का फ़ेमस कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' अक्सर अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स के चलते सुर्खियों में रहता है। शो में हर दिन टीवी कलाकारों को कुकिंग टास्क दिए जाते हैं, जिसे उन्हे पूरा करना होता है। इस दौरान शो में लाफ्टर और कुकिंग का अद्भुत मिक्सअप देखने को मिलता है। सिर्फ टीवी नहीं बल्कि दर्शकों और टीआरपी लिस्ट में ये शो धूम मचाता हुआ दिखाई दिया। इस बीच सोशल मीडिया पर शो से जुड़ा के वीडियो वायरल हुआ जिसमें जन्नत जुबैर को समर्थ जुरैल छूते हुए दिखाई दिए। इस वीडियो को देखने के बाद जनता का गुस्सा समर्थ पर फूटा।

    टीवी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs 3) के सेट से वायरल हुए वीडियो में देखने को मिला कि समर्थ जुरैल (Samarth Jurel) फर्श पर बैठी जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) के पैरों को जबरदस्ती छू रहे हैं। इस दौरान जन्नत के चेहरे पर असहजता नजर आई और वे बार-बार समर्थ को छूने से मना करती दिखाई दीं। एक बार समर्थ जन्नत को अपने साथ लेटने के लिए छूते नजर आए। बस फिर ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हुआ और लोगों ने समर्थ के साथ-साथ शो के मेकर्स को लताड़ा। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए नेशनल वूमेन कमिशन को टैग कर डाला ताकि समर्थ जुरैल पर कारवाई हो सके। वहीं दूसरे यूजर ने समर्थ को लताड़ते हुए लिखा, 'फ्लर्टींग के नाम पर हमेशा चिपका नहीं होता।' अब समर्थ जुरैल को काफी ज्यादा जनता की तरफ से हेट मिल रहा है।

    हालांकि अभी तक इस कंट्रोवर्सी पर मेकर्स या दोनों कलाकारों की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। ये पहली बार नहीं शो 'बिग बॉस 17' के दौरान समर्थ जुरैल ने एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय संग कई गंदी हरकत कैमरे के आगे की हैं।

    Khushboo Dogra
    खुशबू डोगराauthor

    खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

    और पढ़ें
    End of Article