टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: करण और नंदिनी के एक फैसले से आएगा तूफान, तुलसी की होगी घर वापसी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में ढेर सारा ड्रामा होने वाला है. करण और नंदिनी के एक फैसले से शांतिनिकेतन हिल जाएगा. तुलसी भी सोच में डूब जाएगी. आइए आपको बताते हैं कि एपिसोड में क्या क्या होने वाला है.

Image

twitter- Photo Credit

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एकता कपूर के हिट शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. करण और नंदिनी के रिश्ते में कुछ भी ठीक नहीं है और इस बारे में अभी तक परिवार के लोगों को कुछ भी नहीं पता है लेकिन अब करण और नंदिनी के एक फैसले से शांतिनिकेतन में तूफान आएगा. दूसरी तरफ जो तुलसी शांतिनिकेतन को छोड़कर जा चुकी है, वह भी घर वापसी कर सकती है. आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होने वाला है, जिससे शो की टीआरपी आसमान पर पहुंच जाएगी.

करण और नंदिनी लेंगे बड़ा फैसला

टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में इन दिनों करण और नंदिनी का ट्रैक चल रहा है. दोनों के बीच स्थिति काफी खराब हो गई है और अब करण और नंदिनी अलग होने का फैसला लेंगे, लेकिन वह तलाक नहीं लेंगे. करण और नंदिनी परिवार को अपने अलग अलग रहने की बात बताएंगे ताकि वह इस रिश्ते को एक और मौका दे सकते. करण अमेरिका जाने का फैसला ले लेगा और नंदिनी इंडिया में ही रहेगी. अपना ये फैसला दोनों ही मिहिर और तुलसी को सुनाती है और बेटे बहू का रिश्ता टूटता देख दोनों को टेंशन हो जाती है. इसी बीच परिवार का माहौल भी काफी ज्यादा बिगड़ जाता है. इतना ही नहीं. करण और नंदिनी के अलग होने के फैसले का असर उनकी बेटी समायरा पर भी पड़ता है.

तुलसी की होगी घर वापसी

इस सीरियल में एक और धांसू ट्विस्ट आएगा. करण और नंदिनी जहां अलग होने का फैसला ले लेंगे तो वहीं तुलसी शांतिनिकेतन में फिर से लौटने का फैसला करेगी. गौतम अपनी मां तुलसी से एक इमोशनल डिमांड करेगा. वह अपनी मां से मांगेगा कि वह फिर से घर लौट आए और बेटे को तुलसी भी मना नहीं कर पाएगी. तुलसी परिवार को टूटता हुआ देख नहीं पाएगी और बच्चों के लिए फिर से घर लौट आएगी. ऐसे में अब देखना होगा कि तुलसी से घर वापिस आने से शांतिनिकेतन में कौन कौन से बवाल होते हैं और कौन कौन से बड़े फैसले लिए जाते हैं.

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article