टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी के सामने आएगा मिहीर-नोयना का काला सच, एक बार फिर उजड़ जाएगी दुनिया

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Maha Twist: टीवी के चर्चित शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में एक साथ कई धमाके होने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि मिहीर और नोयना का काला सच तुलसी के सामने आ जाएगा, जिससे वह बुरी तरह टूट जाएगी।

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (1)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Maha Twist: टीवी के चर्चित शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर जगह बनाई हुई है। शो में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाए रखा है। वहीं अब तो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में एक ऐसा दिलचस्प मोड़ आने वाला है, जिसका खुद फैंस को भी बेसब्री से इंतजार था। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में जहां मिहीर को अपनी गलती का एहसास होगा तो वहीं दूसरी ओर तुलसी के सामने मिहीर और नोयना का भंडा फूटेगा। इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट की बढ़ा दी है।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि मिहीर कहता है कि मतलब तुलसी सही थी। मुझे माफ करना तुलसी, मैं तुम्हें आज तक गलत समझता रहा। परी को सही रास्ता दिखाने में मैं तुम्हारा साथ दूंगा। दूसरी तरफ तुलसी घर पर होती है, लेकिन अचानक तेज हवा चलने से मिहीर की फाइल खुल जाती है। इतना ही नहीं, उसमें रखी मिहीर और नोयना की तस्वीर भी नीचे गिर जाती है, जिसे देखते ही तुलसी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के प्रोमो वीडियो में तस्वीर को देखते ही तुलसी की मानो दुनिया ही उजड़ गई। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आगे तुलसी की जिंदगी क्या मोड़ लेगी।

बता दें कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में दर्शक बीते कई दिनों से चाह रहे थे कि रणविजय और मिहीर व नोयना का सच सबके सामने आए। ऐसे में अब उनकी दिली ख्वाहिश पूरी होने वाली है। वहीं दूसरी ओर कुछ दर्शकों ने प्रोमो वीडियो देखकर कहा कि लगता है एकता कपूर को गिरती टीआरपी से फर्क पड़ता है, तभी 2 से नीचे रेटिंग जाते ही एक साथ सबका असली चेहरा सबके सामने ला दिया।

आशना मलिक
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article