टीवी मसाला

Khatron ke Khiladi 14 के लिए निकली इन स्टार्स की जोड़ी, बुल्गारिया में शुरू होगी शूटिंग

Khatron Ke Khiladi 14 : खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के लिए बज बना हुआ है। एक के बाद एक खबर शो के खिलाड़ियों के बारे में आ रही है। वहीं इस बार दो स्टार्स की तस्वीर सामने आई है जो शो की शूटिंग के लिए निकल पड़े हैं।

Image

Khatron Ke Khiladi 14

Khatron Ke Khiladi 14 : बिग बॉस 17( Bigg Boss 17) के खत्म होने के बाद फैंस कलर्स पर खतरों के खिलाड़ी सीजन 14( Khatron ke Khiladi 14) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी ( Rohit Shetty) के इस फेमस शो के लिए लगातार कोई न कोई अपडेट सामने आ रही है। टीवी से लेकर ओटीटी के कई स्टार्स का नाम खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 की लिस्ट में जुड़ता नजर आ रहा हैं। हाल ही में टीवी स्टार समर्थ जूरेल और निमृत आहलूवालिया की एक तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे दोनों शो की शूटिंग के लिए निकल पड़े हैं।

हाल ही में टीवी स्टार समर्थ जूरेल ( Samarth Jurel) और निमृत आहलूवालिया ( Nimrit Ahluwalia) ने साथ में एक तस्वीर साझा की है। दोनों कहीं जाने की तैयारी में नजर आ रहे हैं। इसे साझा करते हुए स्टार्स ने लिखा है-'लेट्स गो' चलो चलते हैं। एक ही तस्वीर को दोनों से शेयर किया है। इसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि समर्थ और निमृत खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 की शूटिंग के लिए निकल रहे हैं। हालांकि वह शो का हिस्सा हैं इस बात की कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि बिग बॉस 17 फ़ेम समर्थ जूरेल को शो ऑफर किया गया है और निमृत आहलूवालिया का नाम भी इस लिस्ट में शामिल था।

कहाँ होगी KKK 14 की शूटिंग

बता दें कि इस बार रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग बुल्गारिया में होने वाली है। टीम की तरफ से अभी पक्के खिलाड़ियों की लिस्ट जारी नहीं की गई है। वहीं फैल रहे रुमर्स के अनुसार शो में अभिषेक कुमार( Abhishek Kumar) , मन्नारा चोपड़ा( Mannara Chopra) , मनीषा रानी( Manisha Rani) शोएब इब्राहीम( Shoaib Ibrahim) को ऑफर किया गया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article