टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14: टीवी की इन दो हसीनाओं को ऑफर हुआ Rohit Shetty का शो, जानिए नाम

Rohit Shetty's Khatron Ke Khiladi 14: टीवी इंडस्ट्री के अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के अपकमिंग स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए मेकर्स ने सुमोना चक्रवर्ती और अदिति शर्मा को बड़ा ऑफर दिया है।

Image

Aditi Sharma-Rohit Shetty-Sumona Chakravarti

Rohit Shetty's Khatron Ke Khiladi 14: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के अपकमिंग स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) की तैयारियां मेकर्स ने शुरू कर दी हैं। इस शो को लेकर फैन्स के बीच अलग उत्साह बना हुआ है। फैन्स टीवी पर इसके प्रीमियर का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बीते कई दिनों में 'खतरों के खिलाड़ी 14' में हिस्सा लेने के लिए कई बड़े-बड़े सेलेब्स के नाम सामने आए हैं। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक मेकर्स ने टीवी इंडस्ट्री की दो टॉप एक्ट्रेसेस को शो के लिए अप्रोच किया है। आइए जानें कौन हैं वो दो हसीनाओं?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुमोना चक्रवर्ती और अदिति शर्मा को रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' का ऑफर मिला है। कथित तौर पर उन्हें 'केकेके 14' के लिए लॉक कर दिया गया है। सुमोना चक्रवर्ती स्टंट-आधारित टीवी रिएलिटी शो में शामिल होने वाली नई सेलिब्रिटी हैं। एक्ट्रेस को कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में उनकी पत्नी का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। वहीं दूसरी ओर 'ये जादू है जिन्न का' फेम एक्ट्रेस अदिति शर्मा भी शो में खतरों से खेलती दिखाई देंगी।

सुमोना चक्रवर्ती और अदिति शर्मा के अलावा रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में निम्रत कौर और अभिषेक कुमार भी नजर आएंगे। कथित तौर पर गशमीर महाजनी भी शो में हिस्सा लेते दिखाई देंगे। मन्नारा चोपड़ा के साथ समर्थ जुरेल को भी अप्रोच किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शो जून 2024 में लॉन्च होगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article