टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 13: सुरभि चंदना ने ठुकराया रोहित शेट्टी का शो, क्या पैसों को लेकर मेकर्स से हुई अनबन?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 15, 2023, 04:34 PM IST

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर शॉकिंग खबर सामने आ रही हैं। अध्ययन सुमन के बाद अब टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने भी शो से बैकआउट कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरभि और मेकर्स के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई है।

Image

surbhi and rohit shetty (credit pic: instagram)

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) को लेकर फैंस काफी एक्साइटेंड है। लंबे समय से फैंस इस रियलिटी शो के ऑनएयर होने का इंतजार कर रहे हैं। शो का पिछला सीजन काफी सेक्सफुल रहा था। इस सीजन को लेकर भी मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि सब कुछ सही रहेगा। मेकर्स शो के लिए सेलिब्रिटीज को अप्रोच कर रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस सुरभि चंदना इस शो का हिस्सा होंगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस ने इस शो से बैकआउट कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुरभि और मेकर्स के बीच में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। एक्ट्रेस ने अब शो से बैकाउट कर लिया है। एक्ट्रेस के शो छोड़ने का मुख्य कारण अभी तक सामने नहीं आया है। सुरभि के फैंस इस बात से बेहद खुश थे। एक्ट्रेस की पिछली बार भी ये शो ऑफर हुआ था। एक्टेस ने तब इस शो को करने से मना कर दिया था।

सुरभि चंदना ने खतरों के खिलाड़ी से किया बैकआउट

सुरभि से पहले शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने भी खतरों के खिलाड़ी को करने से मना कर दिया है। एक्टर ने बताया कि उन्हें बिग ओटीटी प्लेटफॉर्म की फिल्म ऑफर हुई है इसलिए वो इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। अध्ययन ने कहा कि मैंने रोहित सर के साथ काम करने का मौका छोड़ दिया। मैं इस सीजन का सबसे हाईएस्ट पेड खिलाड़ी में से एक होता। एक्टर ने पहले इस शो को कंफर्म किया था।

प्रियंका चाहर चौधर ने भी शो को साइन करने के बाद बैकआउट कर दिया था। एक्ट्रेस ने मेकर्स के बारे में उल्टी- सीधी बाते भी बोली थी। एक्ट्रेस से जब इस शो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि मुझे खतरों के खिलाड़ी करने का कोई शौक नहीं है। रोहित के शो के लिए शिव ठाकरे, मुनव्वर फारुकी, अंजलि अरोड़ा, अर्चना गौतम, एमसी स्टैन को अप्रोच किया गया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article