टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 13: इस एक्टर ने छोड़ा शो, बड़ा ऑफर मिलते ही मारी खतरों के खिलाड़ी को लात

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 14, 2023, 08:46 PM IST

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 13 एक बार फिर चर्चा में है। प्रियंका चाहर चौधरी के बाद अब इस खिलाड़ी ने शो को करने से किया मना। इस खबर को जानने के बाद फैंस हैरान रह गए। फैंस इस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Image

khatron ke khiladi 13 (Credit pic: instagram)

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स इस शो के लिए अलग-अलग कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। शो की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। इस बार खतरों के खिलाड़ी 13 में शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman) भी हिस्सा लेने वाले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक शेखर सुमन के बेटे ने शो को करने से मना कर दिया। अध्ययन को खतरों के खिलाड़ी 13 ऑफर हुआ था। जूनियर अध्ययन को ओटीटी प्लेटफॉर्म में रोल मिला है जिसके बाद उन्होंने इस शो को करने से मना कर दिया।

ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में अध्ययन सुमन ने कहा कि आपको अक्सर बहुत सारे ऑफर मिलते हैं। मुझे काफी अच्छा ऑफर मिला है इसीलिए मैंने खतरों के खिलाड़ी को करने से मना कर दिया है। मैं इस सीजन का हाईएस्ट पेड खिलाड़ी में से एक होता। एक्टर ने कहा कि मैंने रोहित सर के साथ काम करने का मौका मिस कर दिया। मुझे उम्मीद है कि मेकर्स मुझे अगले साल फिर मौका जरूर देंगे।

प्रियंका ने रोहित के शो को किया था मना

अध्ययन सुमन से पहले प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने भी खतरों के खिलाड़ी को साइन करके मना कर दिया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने मीडिया में शो को लेकर अजीबोगरीब स्टेटमेंट भी दिया था। एक्ट्रेस ने पहले इस शो को करने के लिए हामी भरी थी। लेकिन अपने बिग प्रोजेक्ट्स की वजह से एक्ट्रेस ने शो को करने से मना कर दिया था। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा था, मुझे खतरों से खेलने का कोई शॉक नहीं है।

खतरों के खिलाड़ी 13 में शिव ठाकरे, मुनव्वर फारुकी, अंजलि अरोड़ा, अर्चना गौतम समेत कई सेलेब्स हिस्सा लेने वाले हैं। हालांकि अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट ने शो को लेकर कंफर्मेशन नहीं दिया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article