पवित्र रिश्ता फेम करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड निधि वी सेठ से साल 2021 में शादी की थी। करण ने निधि से दूसरी शादी की थी। करण ने इससे पहले अपनी बचपन की दोस्त से शादी की थी। एक्टर की पहली 8 साल तक चली थी। कुछ समय पहले खबर आई थी कि करण और निधि का तलाक हो गया है। कपल ने इस बात पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। अब इस पर निधि ने चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उनका और करण का तलाक हो गया है।
निधि ने बताया कि आखिर उनका और करण का रिश्ता क्यों टूटा। एक्ट्रेस ने कहा कि शादी के एक साल बाद ही हमारे रिश्ते में खट्टास आने लगी थी। हम दोनों अलग हो गए हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि किसी भी रिश्ते में टॉक्सिटी की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
एक्ट्रेस ने आगे खुलासा किया कि शादी के बाद मैंने करण की वो साइड देखी जिसके बारे में मैं बिल्कुल नहीं जानती थी। शादी में आपको सम्मान, मेंटल पीस और लॉयलिटी की जरूरत होती है। ये चीजें सिर्फ शादी ही नहीं किसी भी रिलेशनशिप में चाहिए होता है। करण इन दिनों शो बातें कुछ अनकहीं से में नजर आ रहे हैं। वहीं, निधि ने अपने काम से ब्रेक लिया है। वो अपने माता- पिता के साथ बेंगलुरु में रह रही हैं।
