टीवी मसाला

Jennifer Winget ने वेकेशन के बीच उठाया प्रकृति का लुत्फ, एक-एक तस्वीर देख हो जाएगा प्यार

Jennifer Winget Vacation Pics: टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने हाल ही पर गई वेकेशन से फैंस को तस्वीरें शेयर की हैं सोशल मीडिया पर। पृथ्वी की प्रकृति के बीच एक्ट्रेस गोते लगाते हुए नजर आ रही है, ये एक-एक तस्वीर यूजर का दिल चुराकर ले गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए तस्वीरें।

Image

Jennifer Winget Vacation Pics

Jennifer Winget Vacation Pics: टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों टीवी की दुनिया से दूर ओटीटी पर कामयाबी के झंडे गाड़ रही हैं। जेनिफर रायसिंघानिया वर्सेज राय सिंघानिया और कोड एम जैसी वेब सीरीज में गजब की एक्टिंग कर ओटीटी इंडस्ट्री का चमकता सितारा बन गई है। इन दिनों एक्ट्रेस काम से छुट्टी लेकर वेकेशन पर गई हैं और क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। कुछ समय पहले जनिफर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की जिसमें वह प्रकृति का लुत्फ उठा रही हैं जो बेहद खूबसूरत है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए तस्वीरें।

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह बीच किनारे योग मुद्रा की पोजिशन पर बैठी हैं। कई तस्वीरों में एक्ट्रेस ने प्रकृति का दीदार फैंस को कराया खूबसूरत फूल, वादियां, आसमान जैसे कई चीजें देखने को मिली। जेनिफर ने बेहद हॉट बिकनी भी पहनी है ब्लू कलर की जिसे देख फैंस आहें भरते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं। आखरी बार एक्ट्रेस सीरीज रायसिंघानिया वर्सेज रायसिंघानिया में नजर आ चुकी है जिसमें रिम शेख और करण वाही भी थे।

जेनिफर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2012 में एक्ट्रेस ने करण सिंह ग्रोवर संग शादी की थी। 2 साल बाद करण सिंह ग्रोवर का अफेयर बिपाशा बसु संग हो गया जिसके चलते साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया। आज तक एक्ट्रेस ने दूसरी शादी के साथ-साथ किसी को डेट भी नहीं किया है। इन दिनों वह अपने प्रोफेशनल लाइफ में ज्यादा बीजी हैं। फैंस जेनिफर को जल्द ही टीवी की दुनिया में वापिस देखना चाहते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article