Karan Patel Slammed Bigg Boss Makers: कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) हमेशा चर्चा में रहते हैं। शो के फैंस जानते हैं कि एक्टर करण पटेल सलमान खान के शो को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। एक्टर ने हाल ही में शो को लेकर अपनी टिप्पणी दी है। एक्टर ने अपने इंटरव्यू में कहा कि बिग बॉस घटिया और अपमानजनक शो है। एक्टर ने इसके लिए मेकर्स को कसूरवार ठहराया है। उन्होंने कहा कि शो का स्तर काफी गिर चुका है। उस शो के साथ जुड़ना अपने आप में शर्म की बात है।
उन्होंने कहा कि बिग बॉस प्रोडक्शन टीम टिकटॉकर और इन्फ्लुएंसर्स को टीवी की दुनिया के स्टार्स के साथ समान श्रेणी में शामिल कर रही है। उन्होंने आगे कहा, शो में लोगों को बुलाने या मशहूर हस्तियों की तरह व्यवहार करने की आपकी समझ और स्तर कहां पहुंच गया है? पहले आप शो में सिर्फ टीवी एक्टर्स को ही बुलाते थे।
करण पटेल का फूटा बिग बॉस पर गुस्सा
उन्होंने आगे कहा, जब टीवी स्टार्स के साथ कॉमनर्स को शो में बुलाने लग गए तब से ही फॉरमेट कमजोर हो गया। एक्टर ने आगे कहा, आम लोगों का भी स्तर गिर गया। इसके बाद आपने हर चीज को एक साथ जोड़ना शुरू कर दिया। ये इतना घटिया, अपमानजनक शो बन गया है कि इससे जुड़ना मुश्किल हो गया है।
फैंस ने किया करण को सपोर्ट
करण के इस स्टेटमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय है। कुछ लोगों का कहना हैं कि करण खुद को क्लासी समझते हैं। वो किसी भी शो के बारे में ऐसा कैसे कह सकते हैं। वहीं,फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, करण भाई किसी से नहीं डरते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, करण सच कह रहे हैं बिग बॉस का स्तर गिर गया है। वहीं, आपको बता दें कि हर साल खबर आती हैं कि मेकर्स ने करण को शो के लिए अप्रोच किया है। करण के इस बयान ने साफ कर दिया है कि वो कभी भी सलमान खान के शो का हिस्सा नहीं होगा।
