करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। बिग बॉस 15 में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। बिग बॉस के घर में तेजस्वी और करण कुंद्रा को प्यार हुआ था। दोनों को फैंस ने तेजरन नाम दिया था। करण और तेजस्वी की क्यूट बॉन्डिंग दर्शकों को बेहद पंसद है। दोनों की जोड़ी को अक्सर पब्लिक प्लेस में स्पॉट किया जाता है। करण और तेजस्वी कभी बाइक पर तो कभी कार में रोमांटिक पोज देते हुए नजर आते हैं। दोनों को सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। अब लगता है कि करण और तेजस्वी जल्द शादी करने वाले हैं। फैंस दोनों की शादी को लेकर अक्सर सवाल करते रहते हैं।
करण का नया शो तेरे इश्क में घयाल में ऑन एयर हो चुका है। इंटरव्यू के दौरान करण से उनकी शादी और तेजस्वी की शादी को लेकर सवाल पूछा गया। करण ने कहा कि मैं तो मार्च में करने को तैयार हूं। उसके बाद इन्होंने नागिन साइन कर लिया। इनका नागिन खत्म होने को नहीं आ रहा है। इतना सक्सेसफुल सीजन देने की क्या जरूरत थी। जब करण से पूछा गया कि वो शादी कहां करना चाहते हैं? इसके जवाब में करण ने कहा, इस टाइम पे तो कही भी कर लूं। फिल्म सिटी में करने को तैयार हूं या सेट पर भी करने को तैयार हूं। कपल की शादी का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं।
करण- तेजस्वी जल्द करेंगे शादी
करण ने तेजस्वी के लिए वैलेंटाइन डे पर स्पेशल नोट लिखा था। करण ने अपनी और तेजस्वी की रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, तेरी छोटी छोटी खुशियां... तेरे फजूल के ड्रामे... तेरा हक जताने का तरीका.... तेरा शक कपना... तेरे छोटे मोटे सपने और मेरे बड़े- बड़े जवाब... तेरी अजीब दास्तान ने जीना सीखा दिया इस फकीर को। करण और तेजस्वी एक म्यूजिक वीडियो में भी साथ नजर आए थे।
