टीवी मसाला

करण कुंद्रा ने कर ली तेजस्वी प्रकाश संग शादी? एक्टर ने खबरों की सच्चाई बताते हुए कहा, 'दो चार साल में...'

Karan Kundrra Reaction On Wedding Rumours: हाल ही में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शादी की खबरें आईं. अब करण ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है और अंदर की सच्चाई बताई है.

Image

Instagram- photo credit

Karan Kundrra Reaction On Wedding Rumours: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के स्टार कपल हैं. दोनों को साथ देखकर फैंस खुश होते हैं. कपल की शादी की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं. बीते दिनों भी दावा किया गया कि तेजस्वी और करण ने सीक्रेटली शादी कर ली है. इस बार तो एक फोटो भी सामने आई, जिसमें कपल ट्रेडिशनल अवतार में दिखा. उस तस्वीर के साथ लिखा गया था कि कपल ने परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली है और वह सिर्फ फैंस को नहीं बता रहे हैं. अब करण कुंद्रा ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है और फैंस को शादी की सच्चाई बताई है.

करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश संग शादी पर किया रिएक्ट

करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) संग शादी की खबरे सामने आने के बाद एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने शादी की खबरों को फेक बताया है लेकिन ये भी उन्होंने मस्ती मजाक में ही कहा है. करण ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'शादी वादी तो चलो हर दो चार साल बाद करवा ही देते हैं.. भिंडी मामू कितनी प्यारी है!!!??' करण कुंद्रा ने ये बात भारती सिंह के व्लॉग पर कही थी, जिसमें गोला ने करण को प्यार से भिंडी मामू कहा था. करण की इस बात पर फैन ने भी लिखा, 'भिंडी मामू सबसे प्यारा है, रही बात शादी की तो वो हम मजाक करते रहते हैं अपने दिल खुश करने के लिए. इसके बाद करण भी जवाब देते हुए कहते दिखे, 'तुम्हारे मजाक के चक्कर में आर्टिकल आ जाते हैं।'

पांच साल से साथ हैं करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश

बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का रिश्ता बिग बॉस 15 के घर में शुरू हुआ था. शुरुआती दिनों में दोनों एक दूसरे को कुछ खास पसंद नहीं करते थे लेकिन धीरे धीरे शो में दोनों की केमिस्ट्री बनी और दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए. इस शो के बाद भी करण और तेजस्वी साथ दिखे और अब दोनों को एक साथ लगभग 5 साल हो गए हैं और अब फैंस कपल को शादी क बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं और करण कुंद्रा कई बार शादी की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं.

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article