Tejasswi Prakash Karan Kundrra Photos From Goa Viral: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। तेजस्वी प्रकाश अपने काम के साथ-साथ इन दिनों निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में हैं। तेजस्वी प्रकाश को लेकर खबर थी कि उन्होंने और करण कुंद्रा ने गुपचुप शादी रचा ली है। फैंस ने भी सोशल मीडिया पर दोनों को बधाइयां देना शुरू कर दिया था। लेकिन इन सबके बीच तेजस्वी प्रकाश की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) गोवा में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती नजर आईं। तेजस्वी प्रकाश के साथ-साथ करण कुंद्रा (Karan Kundrra) भी फोटोज में नजर आए। दोनों की ये तस्वीरें देखते ही देखते सुर्खियों में आ गईं।
तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से गोवा की इन फोटोज को सोशल मीडिया पर साझा किया है। तस्वीरों में एक्ट्रेस ग्रे शोल्डरलेस ड्रेस में बीच पर चिल करती हुई नजर आईं। तेजस्वी प्रकाश ने हर तस्वीर में एक से बढ़कर एक पोज दिये। फोटोज में उनका अवतार देखने लायक रहा। वहीं गुपचुप शादी की अफवाहों के बीच ही तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने भी साथ में पोज दिया। इन फोटोज को शेयर करते हुए तेजस्वी प्रकाश ने लिखा, "रोल द टेप।" एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को कुछ ही वक्त पहले साझा किया था, लेकिन अभी तक इसे 54 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।
इस साल शादी के बंधन में बंदेंगे तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा?
बता दें कि तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) की शादी की खबरें भले ही इन दिनों छाई हुई हैं। लेकिन खुद करण कुंद्रा ने भी इस बात पर मुहर लगाई थी कि वह और तेजस्वी प्रकाश इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। उन्होंने एल्विश यादव के पॉडकास्ट में इस बात को कुबूल किया था। वहीं करण और तेजस्वी के खास दोस्त प्रिंस नरूला ने भी कहा था कि दोनों एक रियलिटी शो के बाद शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि उनकी शादी की तारीख कब की निकलती है।
