टीवी मसाला

Kahaani Ghar Ghar Kii विलेन का बुरा हाल, 5 साल डिप्रेशन से गुजरीं Shweta Kawaatra

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 23, 2023, 10:51 AM IST

shweta kawaatra postpartum depression: श्वेता क्वात्रा ने बताया, 'मैंने 5 सालों तक इसे झेला। भले ही इस दौरान मेरे पति मानव गोहिल और फैमिली का सपोर्ट था, लेकिन वे भी नहीं समझ पा रहे थे कि मेरे साथ क्या हो रहा था। डिलीवरी के बाद डिप्रेशन का अनुभव करने के बाद मैं अपनी जिंदगी को ऐसे नहीं देखती थी, जैसे पहले देखती थी।'

Image

Kahaani Ghar Ghar Kii TV Actress Shweta Kawaatra

kahaani ghar ghar kii tv actress postpartum depression: एकता कपूर के टीवी शो 'कहानी घर घर की' में विलेन 'पल्लवी' का किरदार निभाने वालीं टीवी एक्ट्रेस श्वेता क्वात्रा एकबार फिर से चर्चाओं में हैं। श्वेता क्वात्रा ने हाल ही में अपनी लाइफ के डिप्रेशन फेज के बारे में बात की है। जैसा कि हम जानते हैं प्रेग्नेंसी के बाद कई महिलाएं पोस्ट डिप्रेशन का शिकार हो जाती हैं। श्वेता क्वात्रा के साथ भी कुछ ऐसा ही हो चुका है और हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद वह 5 सालों तक डिप्रेशन से जूझती रहीं।

5 साल तक श्वेता क्वात्रा ने झेला डिप्रेशन

टीवी स्टार श्वेता क्वात्रा ने बताया, 'मैंने 5 सालों तक इसे झेला। भले ही इस दौरान मेरे पति मानव गोहिल और फैमिली का सपोर्ट था, लेकिन वे भी नहीं समझ पा रहे थे कि मेरे साथ क्या हो रहा था। डिलीवरी के बाद डिप्रेशन का अनुभव करने के बाद मैं अपनी जिंदगी को ऐसे नहीं देखती थी, जैसे पहले देखती थी। ज्यादातर लोग डिप्रेशन को हल्के में लेते हैं, लेकिन इससे हमारे शरीर में कैमिकल चेंज होता है, और सिर्फ लो फील नहीं होता है, बल्कि बोरियत जैसा महसूस होता है। इसलिए मैंने बीमारी को समझने के लिए पढ़ाई की।'

काउंसलिंग ले रही हैं श्वेता क्वात्रा

श्वेता ने बताया कि वह भी मेंटल हेल्थ के इश्यूज से गुजर चुकी हैं। बेटी के जन्म के बादउन्होंने करीब 5 सालों तक इससे डील किया था। अब एक्ट्रेस श्वेता क्वात्रा फिलहाल एक्टिंग से दूर काउंसलिंग में मन लगा रही हैं और वह लोगों की काउंसलिंग भी करती हैं। जब उन्हें रेड फ्लैग दिखता है तो वह साइकोलॉजिस्ट को रिफेर कर देती हैं। एक्ट्रेस ने रेशनल इमोटिव बिहेविअर थेरेपी में डबल सर्टिफिकेशन कोर्स किया है।

कौन हैं श्वेता क्वात्रा?

46 साल की श्वेता क्वात्रा आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वह 21-22 सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ड्री में जुड़ी हैं। अपने करियर में उन्होंने कहानी घर घर की से लेकर कुमकुम जैसे सीरीयल में काम किया है। न केवल टीवी शोज बल्कि कई हिट फिल्मों का हिस्सा भी रही हैं। श्वेता क्वात्रा ने टीवी एक्टर मानव गोहिल के साथ शादी की है। दोनों की एक बेटी है। शादी के आठ साल बाद दोनों के घर बिटिया का जन्म हुआ था। अब इनकी बेटी 11 साल की हो चुकी हैं जिनका नाम जहारा है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article