टीवी मसाला

Jhanak के सेट पर आखरी दिन कृशाल आहूजा और हिबा नवाब को मिला सप्राइज़, शो की टीम ने सजाया कमरा

Krushal Ahuja-Hiba Nawab Farewell: टीवी सीरियल 'झनक' (Jhanak) जल्द ही लीप आने वाला है जिसके चलते लीड कलाकार अब नजर नहीं आएंगे। ऐसे में सेट पर आखरी दिन कृशाल आहूजा और हिबा नवाब को सीरियल की टीम ने सप्राइज़ दिया जिसे देख दोनों एक्टर इमोशनल हो गए।

Image

Jhanak (2)

Krushal Ahuja-Hiba Nawab Farewell: स्टार प्लस का सीरियल 'झनक' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। जल्द ही कहानी में 20 साल का लीप देखने को मिलेगा। काफी समय से टीआरपी लिस्ट में 'झनक' अच्छा परफ़ॉर्म नहीं कर रहा था जिसके चलते मेकर्स ने लीप का फैसला लिया। कहानी में लीप आने के बाद हिबा नवाब, चाँदनी शर्मा और कृशाल आहूजा कई स्टार्स शो से बाहर कर दिए गए। अब नए कलाकारों संग मेकर्स छोटे परदे पर वापिस एंट्री मारेंगे। अब हाल ही में सीरियल 'झनक' की टीम ने हिबा और कृशाल को एक सप्राइज़ फेयरवेल दिया जो देखने में काफी खूबसूरत है।

सीरियल 'झनक' (Jhanak) फेम हिबा नवाब (Hiba Nawab) और कृशाल आहूजा (Krushal Ahuja) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें टीम ने उन्हे सप्राइज़ देते हुए कमरें को सजाय हुआ है। हिबा और कृशाल की तस्वीरों, गुब्बारे, लाइट, केक से कमरें को डेकोरेट किया है जिसे देख दोनों ही एक्टर इमोशनल हो गए। टीम ने शो में आखरी दिन के चलते हिबा और कृशाल को ये सप्राइज़ दिया। वीडियो पोस्ट करते हुए दोनों एक्टर लिखते हैं 'कोई रील, कोई कैप्शन और कोई शब्द हमारी फीलिंगस को समझा नहीं सकते कि आप लोगों ने हमें कितना प्यार दिया है! यह असलियत में एक यादगार विदाई की तरह लगता है। इसके बाद हम जहाँ भी काम करेंगे, हम वादा करते हैं कि हम आपको हमेशा एंटेरटेंट करेंगे। बहुत-बहुत धन्यवाद!

फैंस कृशाल और हिबा के सीरियल 'झनक' से एग्जिट को लेकर काफी दुखी हैं। इसी के साथ लीप के बाद सीरियल 'झनक' में अर्जित तनेजा, रिया शर्मा और ट्विंकल अरोड़ा नजर आने वाले हैं। रिया और ट्विंकल अनिरुद्ध, झनक और आर्शी की बेटियों का किरदार निभाएंगी जो कहानी में एक दूजे की दुश्मन होंगी। लीप के बाद भी शो में लव ट्राएंगल ही देखने को मिलेगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article