टीवी मसाला

Jhanak: कैमरे के सामने इश्क लड़ाते-लड़ाते असल में भी दिल दे बैठे हिबा-कृषाल? लग रही हैं डेटिंग की अटकलें

Hiba Nawab And Krushal Ahuja Of Jhanak Dating Rumors Starts Due To This Reason: 'झनक' से सबका दिल जीतने वाले हिबा नवाब और कृशाल आहूजा की जोड़ी लोगों को इस कदर पसंद है कि उन्हें बेस्ट जोड़ी का खिताब मिला था। वहीं अब उनकी डेटिंग की अटकलें लगने लगी हैं।

Image

एक-दूजे को डेट कर रहे हैं कृषाल आहूजा और हिबा नवाब?

Hiba Nawab And Krushal Ahuja Of Jhanak Dating Rumors Starts Due To This Reason: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'झनक' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'झनक' टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना रहता है। शो में अनिरुद्ध और झनक के बीच भले ही परेशानियां दिखाई जाती हैं। लेकिन असल जिंदगी में झनक और अनिरुद्ध की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है। उनकी जोड़ी को स्टार परिवार 2024 में बेस्ट जोड़ी के खिताब से भी नवाजा गया था। हैरत की बात तो यह है कि अब हिबा नवाब (Hiba Nawab) और कृषाल आहूजा (Krushal Ahuja) की डेटिंग की अटकलें लग रही हैं। उन्हें लेकर माना जा रहा है कि कैमरे के सामने एक-दूजे से इश्क लड़ाते-लड़ाते दोनों असल जिंदगी में भी एक-दूजे पर दिल हार बैठे हैं।

हिबा नवाब (Hiba Nawab) और कृषाल आहूजा (Krushal Ahuja) की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री तो लोगों को पसंद आती ही है। साथ ही असल जिंदगी में भी एक-दूजे के काफी अच्छे दोस्त हैं। वहीं 'स्टार परिवार अवॉर्ड 2024' के रेड कार्पेट पर भी हिबा नवाब और कृषाल आहूजा ने साथ में एंट्री की थी। इतना ही नहीं, रेड कार्पेट पर भी दोनों की केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद से ही अटकलें लगने लगीं कि रील के साथ-साथ रिअल लाइफ में भी हिबा नवाब और कृशाल आहूजा के बीच प्यार के फूल खिल रहे हैं।

हिबा नवाब (Hiba Nawab) और कृषाल आहूजा (Krushal Ahuja) को एक-दूजे के साथ फोटोज भी शेयर करते देखा जाता है। लेकिन अभी तक दोनों में से किसी भी कलाकार ने मामले पर कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा है। वहीं टाइम्स नाउ नवभारत भी उनके डेटिंग की अटकलों की पुष्टि नहीं करता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article