टीवी मसाला

Jhanak Leap: 20 साल बाद मां 'झनक' जैसी शेरनी निकली लाड़ली बेटी, दरोगा से करेगी दो-दो हाथ

Jhanak Leap Promo: स्टार प्लस का मजेदार सीरियल 'झनक' में 20 साल का लीप आ गया है। ऐसे में मेकर्स ने सीरियल की नई कहानी की झलक देते हुए प्रोमो शेयर किया। अब 'झनक' में अर्जित तनेजा और रिया शर्मा दोनों टीवी कलाकर ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए नजर आएंगे, देखिए प्रोमो।

Image

Jhanak Leap Promo

Jhanak Leap Promo: टीवी दुनिया का चर्चित सीरियल 'झनक' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। कहानी में 20 साल का लीप आ चुका है जिसके चलते सभी पुराने कलाकार शो से गायब हो चुके हैं। सीरियल की कहानी झनक और अर्शी की बेटियों के इर्द गिर्द घूमेगी। जनता नई कहानी को देखने के लिए काफी उत्साहित है। मेकर्स ने सभी को सप्राइज़ देते हुए 'झनक' का लेटेस्ट प्रोमो शेयर कर दिया है जिसमें जनता को नई कहानी देखने को मिली। सीरियल में दो टीवी दुनिया के मशहूर कलाकार लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।

सीरियल के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत झनक (Jhanak) से होती है जो अपनी बेटी के साथ स्कूल के आगे खड़ी दिखाई दी। 20 साल बीतने के बाद झनक की बेटी बड़ी हो गई है और अपनी मां की तरह बिना बाप के बारें में जाने घूम रही होगी। झनक की टक्कर बाइक पर जा रहे एक दरोगा से होगी जो उससे माफी मांगेगा। अपनी मां की तरह झनक उसे गुस्सा करती है ताकि बात आगे ना बढ़ पाए दरोगा उसे पैसे देगा। झनक पैसे लेने से मना कर देगी और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की ठानेगी। इसी दरोगा और झनक के बीच आगे चलकर रिश्ता प्रेम कहानी में बदल जाएगा।

स्टार प्लस के सीरियल 'झनक' में रिया शर्मा (Riya Sharma) और अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) लीड रोल निभाते हुए नजर आए। इन दोनों के साथ-साथ ट्विंकल अरोड़ा भी स्टार कास्ट जॉइन करेगी जिसकी झलक दर्शकों को जल्द देखने मिलेगी। झनक का प्रोमो काफी मजेदार लग रहा है। प्रोमो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और जनता खूब प्यार भी बरसा रही है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article